फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Promotion of Banda CFO cancelled; he returns to his original post

Banda News: बांदा के सीएफओ की पदोन्नति निरस्त, मूल पद पर लौटे

Tue, 27 Oct 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Promotion of Banda CFO cancelled; he returns to his original post
बांदा। वर्ष 2020 में मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) के पद पर हुई पदोन्नतियों को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के आदेश के अनुपालन में जारी आदेश के तहत बांदा में तैनात सीएफओ मतलूब हुसैन समेत चार अधिकारियों को उनके मूल पद अग्निशमन अधिकारी पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। मतलूब हुसैन के लंबे अवकाश पर होने के कारण अभी आदेश का अनुपालन नहीं कराया जा सका है।
अपर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश अग्निशमन और आपात सेवा पद्मजा चौहान की ओर से जारी आदेश में विजय प्रकाश त्रिपाठी, मतलूब हुसैन, अखिलेश प्रताप सिंह और उमेश गौतम के नाम शामिल हैं। नई वरिष्ठता सूची में वरिष्ठ पाए गए यदुनाथ सिंह को कार्रवाई से मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

मामला अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की 12 दिसंबर 2019 को जारी वरिष्ठता सूची से जुड़ा है। सूची को चुनौती देते हुए उमाकांत सिंह व अन्य ने उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की थी। न्यायालय ने 27 जनवरी 2023 को अपने आदेश में उक्त वरिष्ठता सूची निरस्त कर दी थी। इसके बाद मुख्यालय ने चार मार्च 2024 को नई अंतिम वरिष्ठता सूची जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सूची के आधार पर 23 अगस्त 2020 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी के पद पर पदोन्नत अधिकारियों की पदोन्नति की समीक्षा की गई। शासन और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की संस्तुति के बाद चार अधिकारियों को मूल पद पर प्रत्यावर्तित करने का आदेश जारी किया गया।
---
एसपी को आदेश तामील कराने के निर्देश
आदेश की प्रति बांदा पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है। उन्हें मतलूब हुसैन को आदेश की प्रति तामील कराने और वेतन-भत्तों सहित अन्य प्रशासनिक मामलों में नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

---
वर्जन
शासन से मुख्य अग्निशमन अधिकारी को मूल पद पर प्रत्यावर्तित करने का आदेश प्राप्त हुआ है। वह अवकाश पर हैं। उनके लौटते ही आदेश प्राप्त कराकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाएगा।
-पलाश बंसल, एसपी बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed