फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Demand for chiffon sarees paired with readymade blouses

Banda News: रेडीमेड ब्लाउज संग शिफॉन साड़ियों की मांग

Tue, 27 Oct 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 27 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Demand for chiffon sarees paired with readymade blouses
फोटो-13-महेश्वरी देवी चौक स्थित दुकान में साडि़यां खरीदती महिलाएं। संवाद
बांदा। करवा चौथ पर इस बार शिफॉन और मल्टीकलर साड़ियों के साथ रेडीमेड डिजाइनर ब्लाउज महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। महेश्वरी देवी चौक सहित शहर के कपड़ा बाजारों में महिलाएं बजट और पसंद के अनुसार साड़ियां खरीद रही हैं।
विज्ञापन

पर्व में पारंपरिक परिधान के साथ नए फैशन का मेल बाजार में दिखाई दे रहा है। हल्की शिफॉन साड़ियों के अलावा अलग-अलग रंगों के मेल वाली मल्टीकलर साड़ियां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। लाल, रानी और महरून जैसे पारंपरिक रंगों के साथ आकर्षक बॉर्डर, प्रिंट और कढ़ाई वाले डिजाइन भी त्योहार के लिए विकल्प बने हुए हैं।
विज्ञापन

रेडीमेड ब्लाउज इस बार खरीदारी का खास आकर्षण है। डिजाइनर कट, कढ़ाई, चमकदार वर्क और अलग-अलग नेकलाइन वाले ब्लाउज साड़ी के साथ पहनावे को नया अंदाज देते हैं। तैयार ब्लाउज मिलने से महिलाओं को सिलाई के लिए इंतजार भी नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश्वरी देवी चौक के कारोबारी रवि प्रकाश दमेले ने बताया कि मध्यमवर्गीय परिवारों की महिलाएं साड़ी की कीमत के साथ उसके रंग, डिजाइन और पहनने की सुविधा पर भी ध्यान दे रही हैं। कारोबारी रवि प्रकाश दमेले के अनुसार साड़ियों की औसत कीमत 1500 से 2000 रुपये के बीच है, जबकि डिजाइनर रेडीमेड ब्लाउज 500 से पांच हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं।

-----
इन डिजाइनों के भी विकल्प
बाजार में शिफॉन और मल्टीकलर के अलावा बनारसी, जॉर्जेट, ऑर्गेंजा, बंधेज और लहरिया जैसी साड़ियों के डिजाइन भी त्योहार के पहनावे के विकल्प हैं। हल्की साड़ियों के साथ कढ़ाईदार या डिजाइनर ब्लाउज भी डिमांड में है। करवा चौथ पर साड़ी के साथ मैचिंग ब्लाउज, चूड़ियां और आभूषण चुनने पर भी महिलाएं ध्यान दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed