फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Gorakhpur won the trophy by defeating Chandra Kanpur in Chandra Premier League

Kanpur News: चंद्रा प्रीमियर लीग में सीएम गोरखपुर ने चंद्रा कानपुर को हराकर जीती ट्रॉफी

Tue, 11 Feb 2025 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
CM Gorakhpur won the trophy by defeating Chandra Kanpur in Chandra Premier League
चंद्रा प्रीमियर लीग में विजेता सीएम गोरखपुर की टीम ट्रॉफी के साथ।  - फोटो : संगठन
कानपुर। चंद्रा प्रीमियर लीग सीजन-2 का फाइनल मैच सोमवार को सीएम गोरखपुर और चंद्रा कानपुर के बीच खेला गया। इसमें सीएम गोरखपुर ने चंद्रा कानपुर को छह विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन


चंद्रा क्रिकेट अकादमी की ओर से मंधना स्थित मैदान पर हुए मैच में चंद्रा कानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 137 रन बनाए। इसमें दीपक ने 47 व देवेंद्र ने 28 रन जोड़े, तो गेंदबाजी में आदित्य ने दो व मनीष कुमार ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन


वहीं, सीएम गोरखपुर ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीता। इसमें अमित ने 65 व संतोष ने 47 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कृष्णा अवस्थी ने दो, समीर व संदीप ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच अमित व फाइटर ऑफ द मैच दीपक को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एमएलसी अरुण पाठक, विशिष्ट अतिथि नर सेवा नारायण सेवा के संस्थापक अवध बिहारी, हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी व ब्लॉक प्रमुख चौबेपुर राजेश शुक्ला ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यह जानकारी सीपीएल कमिश्नर नीरज वर्मा ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed