Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM declares that youth of Bundelkhand will not have to wander for employment

सीएम का ऐलान बुन्देलखण्ड के युवाओं को बेरोजगार नहीं रहने देंगे

Tue, 24 Oct 2017 12:13 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 24 Oct 2017 12:13 PM IST
विज्ञापन
CM declares that youth of Bundelkhand will not have to wander for employment
डेमो पिक
बुन्देलखण्ड में अपने दो दिवसीय दौरे पर आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमीरपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बुन्देलखण्ड को विशेष तरजीह देने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की इस भाजपा सरकार में बुन्देलखण्ड को विशेष तवज्जो दी जाएगी। ऐसी योजनाएं लाईं जाएंगी जिससे यहां के युवा को रोजगार के लिए अपने घर को छोड़कर न जाना पड़े। उन्होंने हमीरपुर में यमुना-बेतवा पर जल्द ही सेतु निर्माण का भी वादा किया और साथ ही बुन्देलखण्ड में एक्सप्रेस-वे बनवाने की भी बात कही।  
विज्ञापन

 

Trending Videos

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 188 करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण किया

CM declares that youth of Bundelkhand will not have to wander for employment
डेमो पिक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर में फसल ऋण मोचन योजना तथा बीपीएल कार्ड धारकों को मुफ्त बिजली कनेक्शन का प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने 188 करोड़ रूपए की योजनाओं का लोकार्पण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 सीएम ने कुछेछा पीजी कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया

CM declares that youth of Bundelkhand will not have to wander for employment
डेमो पिक

हमीरपुर में योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को भी संबोधित किया। सीएम ने कुछेछा पीजी कॉलेज में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम बुंदेलखंड की पानी की समस्या से परिचित है। अब नदियों को जोडऩे के क्रम में सबसे पहले काम बुंदेलखंड में शुरु किया जाएगा। नदियों को जोडऩे के हम यहां पर पानी की समस्या का समाधान कर सकेंगे। उन्होंने इस दौरान बुंदेलखंड को वीरों की धरती बताया। सीएम ने कहा कि बुंदेलखंड वीरों की धरती है।
 

विज्ञापन

बुंदेलखंड में जल का भीषण संकट और अन्ना प्रथा से किसान परेशान है।

CM declares that youth of Bundelkhand will not have to wander for employment
डेमो पिक

बुंदेलखंड में जल का भीषण संकट और अन्ना प्रथा से किसान परेशान है। प्रदेश सरकर इन दोनों समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बुंदेलखंड के बेतवा नदियों को जोड़ने का काम कर के पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा। 20 लाख से अधिक परिवारों को प्रदेश में निशुल्क विधुत कनेक्शन और हमीरपुर में 6 हजार परिवारों को लाभ दिया है। पिछली सरकारों के एजेंडे में विकास नही था। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की वर्षों से उपेक्षा हुई। यहां की संपत्तियों का दोहन हुआ। बुंदेलखंड की ओर किसी ने भी नहीं देखा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हमीरपुर के साथ महोबा और चित्रकूट जिलों का दौरा करेंगे।

CM declares that youth of Bundelkhand will not have to wander for employment
डेमो पिक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज हमीरपुर के साथ महोबा और चित्रकूट जिलों का दौरा करेंगे। इससे पहले उन्होंने किसान ऋण मोचन योजना के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के आवंटन प्रमाण-पत्र भी वितरित किया।

 

योगी आदित्यनाथ 16 योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ 76 योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे

CM declares that youth of Bundelkhand will not have to wander for employment
डेमो पिक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महोबा भी पहुंचेंगे। योगी आदित्यनाथ महोबा के चरखारी में गोवर्द्धन नाथ जू मेले का उद्घाटन करने के साथ किसानों को किसान ऋण मोचन प्रमाणपत्र और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र सौपेंगे। इसके अलावा 16 योजनाओं का शिलान्यास करने के साथ 76 योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed