फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cm coming on 4 october in brijendra swarup park

चार अक्टूबर को बृजेन्द्र स्वरूप पार्क आएंगे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

Wed, 21 Sep 2016 10:07 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 21 Sep 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
cm coming on 4 october in brijendra swarup park
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव
चार अक्तूबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पालिका स्टेडियम में मेट्रो प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। पिछले कई दिनों से मेट्रो प्रोजेक्ट के शिलान्यास स्थल पर चली आ रही संशय की स्थिति बुधवार को खत्म हो गई। बृजेंद्र स्वरूप पार्क में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था होगी। सीएम कार्यालय से कार्यक्रम स्थल फाइनल होते ही केडीए वीसी जयश्री भोज और सचिव केपी सिंह ने स्टेडियम का निरीक्षण भी किया। इससे पहले कमिश्नर मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन ने भी सीएम से लोकार्पण और शिलान्यास कराए जाने वाले विकास कार्यों की केडीए अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन

केडीए वीसी जयश्री भोज ने बताया कि शिलान्यास कार्यक्रम से जुड़ा समारोह पालिका स्टेडियम में होगा। इसके लिहाज से तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।   
विज्ञापन

खुदाई के कारण ग्रीनपार्क से किनारा
सीएम का पंडाल और मंच बनाने के लिए ग्रीनपार्क में जगह-जगह खुदाई करनी पड़ती। इससे बचने के लिए केडीए ने बृजेंद्र स्वरूप पार्क को चुना। अमर उजाला ने 19 सितंबर के अंक में बृजेंद्र स्वरूप पार्क (पालिका स्टेडियम) का चयन होने की संभावना जताते हुए खबर भी प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलेगी पार्क की सूरत
सीएम का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद से ही गुुरुवार से बृजेंद्र स्वरूप पार्क और स्टेडियम की सूरत बदलने की कवायद शुरू होगी। वर्तमान में पार्क मेें सीवर लाइनों के पाइप पड़े हुए हैं। एक ओर मलबे का ढेर और गंदगी है। पार्क को कार्यक्रम के लिहाज से तैयार करने की प्लानिंग शुरू हो गई है।
85 पार्कों का होगा लोकार्पण और शिलान्यास
मिशन ग्रीन-मिशन क्लीन के अंतर्गत शहर में विकसित और प्रस्तावित करीब 85 पार्कों का भी मुख्यमंत्री से लोकार्पण व शिलान्यास कराया जाएगा। केडीए ने विभिन्न योजनाओं में 35 पार्क करीब चार करोड़ की लागत से विकसित करा दिए हैं। इसके अलावा करीब छह करोड़ से 50 पार्कों को विकसित करने का प्रस्ताव है।

मेट्रो रूट की जमीन के लिए 3800 करोड़
मेट्रो ट्रैक और स्टेशन निर्माण के लिए जमीन जुटाने पर 3800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आईआईटी से मोतीझील और इसके बाद अन्य रूट पर मेट्रो निर्माण के लिए जमीन जुटाने पर मंथन शुरू कर दिया गया है। मेट्रो की तैयार डीपीआर के मुताबिक करीब 550 मकानों को हटाने की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed