फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cloudy again, cold wave increased cold, today there is a possibility of rain with strong winds

फिर छाए बादल, शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, आज तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

Thu, 10 Feb 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cloudy again, cold wave increased cold, today there is a possibility of rain with strong winds
सर्द हवाओं से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनकर जाती महिलाएं। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मौसम के सर्द तेवर अभी भी बरकरार हैं। बुधवार की दोपहर आसमान में बादल घिर आए और पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे लोगों को कंपकंपी का एहसास हुआ। मौसम विभाग ने गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में बुधवार की भोर हल्का कोहरा छाया रहा। कुछ समय बाद धूप खिली तो लोग खुली जगह पर बैठे नजर आए। दोपहर करीब ढाई बजे अचानक बादलों ने डेरा जमाया और कभी धूप तो कभी बादल का दौर चला। इसके साथ ही हवाओं की रफ्तार तेज हो गई।
विज्ञापन

इससे ठंड का असर बढ़ गया। शाम होते-होते सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक था। सीएसए कानपुर के मौसम विभाग ने गुरुवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जताई है। आगामी दिनों में घने कोहरे और शीतलहर की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed