फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Clouds will come but they will not rain, night temperature will rise

Kanpur News: पारा बादल आएंगे पर बरस नहीं पाएंगे, बढ़ेगा रात का पारा

Thu, 13 Mar 2025 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Clouds will come but they will not rain, night temperature will rise
कानपुर। मार्च में दिनोंदिन तपिश बढ़ती जा रही है। बुधवार रात से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ जाएगी। इससे बादल तो आएंगे पर बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नम हवाओं केे न आने के कारण बरसेंगे नहीं। साथ ही बादल रात का तापमान भी बढ़ाएंगे। बुधवार को दिन का पारा 33.4 रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक रहा। रात का पारा 16 डिग्री पर पहुंच गया। यह इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। यह सामान्य से 2.6 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन

बीते साल 14 मार्च की तुलना में अधिकतम तापमान इस बार करीब चार डिग्री ज्यादा रहा। बीते साल 31 डिग्री सेल्सियस तापमान था। इस बार ठंड के मौसम में ही शुरू हुई तेज गर्मी का असर दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तपिश तेज होगी। इसकी वजह यह है कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ के दौरान बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आने वाली नम हवाओं ने उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र से मुंह मोड़ लिया है। इस वजह से बारिश और घने बादलों का वाला मौसम नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार रात से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से बादल बनने की संभावना है। इससे दिन का तापमान एक से दो डिग्री कम होने की संभावना है पर रात के पारे पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस बार फरवरी से ही बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नम हवाएं नहीं आ पा रही हैं। इससे गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। आमतौर पर जब भी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है तो इन दोनों स्थानों से नम हवाएं आकर मौसम में उमस बढ़ाती हैं, जिससे बारिश वाले बादल सक्रिय हो जाते हैं। इस बार बादल तो आ रहे हैं, लेकिन उनमें नमी गायब है। ऐसे में बारिश के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर और इसके आसपास के जनपदों को छोड़कर बरेली, लखीमपुरखीरी, आगरा जैसे जनपदों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बूंदाबांदी संभव है। पिछले तीन दिनों से उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी और दिल्ली, पंजाब में होने वाली हल्की बारिश का असर उत्तर प्रदेश में भी पड़ेगा लेकिन कानपुर में इसका विशेष असर नहीं होगा। यहां पर बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है।
कानपुर 33.4

हरदोई 32.5

झांसी 39.3

लखनऊ 34.9

प्रयागराज 36.4

वाराणसी 36.0

मेरठ 32.5

गोरखपुर 34.4

हमीरपुर 37.2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed