फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cleaning done on ROB for the second day, now waiting for asphalting

Kanpur News: आरओबी पर दूसरे दिन भी हुई साफ-सफाई, अब डामरीकरण का इंतजार

Wed, 22 Jan 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 22 Jan 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cleaning done on ROB for the second day, now waiting for asphalting
रूरा (कानपुर देहात)। नगर में बन रहे आरओबी पर अब सफर के लिए डामरीकरण का इंतजार है। मंगलवार को श्रमिकों ने आरओबी की सतह की साफ-सफाई की।
विज्ञापन

नगर में 40 करोड़ रुपये की लागत से करीब 950 मीटर लंबाई में आरओबी बना है। हालांकि आरओबी बनने में पांच साल लग गए। दुर्गा मंदिर की ओर चहारदीवारी पर रंग रोगन पूरा हो गया है। डाकघर की ओर रंग-रोगन की बारी है। इसके लिए मंगलवार को भी मजदूरों ने आरओबी की साफ-सफाई की। चहारदीवारी के किनारों की ओर लगा कंक्रीट मिक्स हटाया और कूड़ा करकट हटाने का काम किया। दो दिन में इस ओर करीब सौ मीटर लंबाई में साफ सफाई पूरी हुई है। यह काम पूरा होने पर ठेकेदार की ओर से श्रमिक लगाकर चहारदीवारी पर पीला व काला पेंट किया जाएगा। इधर मौसम भी खुल गया है।
सेतु निगम के अधिकारी 26 जनवरी के बाद मौसम इसी तरह का रहने पर बिटुमिन (डामरीकरण) कार्य कराने की बात कह रहे हैं। इधर मुख्य सेतु पर डीएफसीसी की ओर से रेलवे ट्रैक की ओर सुरक्षा जाली लगाने का काम पूरा नहीं कराया गया है, जबकि पैदल राहगीरों के आरओबी पर चढ़कर दूसरी ओर आवागमन के लिए दोनों ओर सीढ़ियां बनाई जानी शेष हैं।
विज्ञापन

आरओबी पर मार्ग प्रकाश के लिए 46 पोल पर हाईमास्ट भी लगाई जानी है। यह काम सेतु निगम के जिम्मे है। इन कामों को कार्यदायी संस्था के अधिकारी जल्द कराने की बात कह रहे हैं। हालांकि सही तिथि नहीं बताई जा रही है। लोगों का आरोप है कि सेतु निगम की ओर से डामरीकरण कराने में समय अधिक लिया जा रहा है। चार दिन से मौसम ठीक है। ऐसे में आरओबी पर डामरीकरण कराया जा सकता है। आरओबी पर साफ सफाई के काम में बेहद कम श्रमिक लगाए गए हैं। इससे काम की गति सुस्त है। ये काम एक या दो दिन में समेटे जा सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
वर्जन.....
आरओबी पर बिटुमिन (डामरीकरण) कराया जाना शेष है। इसके लिए सतह की साफ सफाई कराई जा रही है। 26 जनवरी के बाद मौसम ठीक होने पर डामरीकरण कराया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी है। - वीके सेन, परियोजना प्रबंधक सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed