फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cleaner suspended for disappearing without notice

Kanpur News: बिना सूचना के गायब चल रहे सफाईकर्मी को किया निलंबित

Sat, 15 Nov 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Cleaner suspended for disappearing without notice
इटावा। ब्लॉक चकरनगर की ग्राम पंचायत सिंडौस में बिना सूचना के करीब ढाई माह से गायब चल रहे सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उसे डीपीआरओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। साथ एडीपीआरओ को इस मामले की जांच सौंपी गई है। उन्हें एक माह में कार्यालय को रिपोर्ट देने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक चकरनगर की ग्राम पंचायत सिंडौस में सफाई कर्मी पद पर अजय कुमार की तैनाती है। यह सफाई कर्मी एक सितंबर, 2025 से बिना कोई सूचना दिए गायब चल रहा है। इस दौरान उसको कई नोटिस व कारण बताओ नोटिस दिए गए लेकिन सफाई कर्मी ने इन नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया। साथ ही उपस्थित भी नहीं हुए। सफाई कर्मी के लगातार गायब रहने से गांव में जगह-जगह गंदगी के ढेर व नालियां चोक है। इससे ग्रामीण परेशान है। डीपीआरओ बनवारी सिंंह ने सफाई कर्मी की घोर लापरवाही मानते हुए उसे निलंबित कर दिया। साथ ही उसे कार्यालय से संबद्ध किया है। इस मामले की जांच एडीपीआरओ को सौंपी है। उन्हें एक माह में जांच कर कार्यालय में रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। इस दौरान रिपोर्ट संतोषजनक उत्तर न मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed