फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Class six student commits suicide by hanging himself

Kanpur News: कक्षा छह के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान

Sun, 09 Feb 2025 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 09 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Class six student commits suicide by hanging himself
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के रायपुर अटिया में शनिवार दोपहर को कक्षा छह के छात्र ने रोशनदान में फंदा लगाकर जान दे दी। खेत से लौटे पिता ने शव फंदे पर देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की है।
विज्ञापन

रायपुर अटिया निवासी किसान महेंद्र पाल राठौर का बेटा निखिल (12) गांव के परिषदीय विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। शनिवार दोपहर तीन बजे के करीब उसका शव घर में रोशनदान पर साड़ी के फंद पर मिला। अनहोनी पर परिजन रोने लगे। महेंद्र पाल राठौर ने बताया कि उसकी पत्नी मालती देवी बडे़ बेटे आनंद के साथ असालतगंज एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। दोपहर तीन बजे जब वह खेत से लौटा तो बेटे का शव फंदे पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए हैं। कहिंजरी चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि छात्र के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन के पोस्टमार्टम करवाने से इंकार करने पर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद शव परिजन को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed