फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Class 6 student commits suicide after quarreling with elder sister Nani also dies in shock in Kanpur

11 साल की बच्ची ने की आत्महत्या: बहन से झगड़ने के बाद कक्षा छह की छात्रा ने दी जान, सदमे में नानी की भी मौत

Sun, 25 Sep 2022 01:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Sep 2022 01:14 PM IST
सार

कानपुर में बहन से झगड़ने के बाद 11 साल की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा की मौत के सदमे में नानी ने भी दम तोड़ दिया। नानी पैरालिसिस की बीमारी से जूझ रहीं थीं।

विज्ञापन
Class 6 student commits suicide after quarreling with elder sister Nani also dies in shock in Kanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के चकेरी के नेताजी नगर में बड़ी बहन से झगड़ा करने के बाद शुक्रवार रात कक्षा छह की छात्रा दिव्यांशी (11) ने ट्रेन की आगे छलांग लगाकर जान दे दी। इसके बाद सदमे में नानी की भी मौत हो गई। नेताजी नगर निवासी संतोष चौरसिया की घर में ही परचून की दुकान है।

विज्ञापन


परिवार में पत्नी कुंती और तीन बेटियां भाव्या (13), दिव्यांशी (11) और अंजली (6) हैं। संतोष ने बताया कि सास की तबीयत खराब होने के कारण शुक्रवार सुबह पत्नी छोटी बेटी को लेकर मायके उन्नाव के पड़री निवादा गांव में चली गईं थीं। शुक्रवार शाम को दिव्यांशी बिना बताए घर के पास भंडारे में गई थी। इस पर बड़ी बेटी भाव्या ने उसे डांटा।
विज्ञापन


रात को संतोष दुकान से घर लौटे तो बड़ी बेटी ने शिकायत की। इस पर दोनों बहनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद दिव्यांशी गुस्से में घर से बाहर निकल गई। कुछ देर बाद सूचना मिली कि दिव्यांशी ने श्याम नगर रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। वह जमुना देवी इंटर कॉलेज में पढ़ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम नगर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। उधर, मौत की सूचना से दिव्यांशी की नानी नन्ही की तबीयत बिगड़ गई। वे काफी दिनों से पैरालिसिस की बीमारी से जूझ रहीं थीं। उनका उन्नाव में घर पर ही उपचार चल रहा था। शनिवार दोपहर उन्नाव में ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed