फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Class 12 Student Dies Under Suspicious Circumstances After Allegedly Being Caught Cheating

फतेहपुर में नकल करते पकड़े जाने के बाद छात्र की संदिग्ध मौत, पिटाई का आरोप

Thu, 27 Aug 2026 02:13 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फतेहपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 27 Aug 2026 02:13 PM IST
सार

Fatehpur News: मलवां थाना क्षेत्र में कक्षा 12 के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, छात्र को परीक्षा के दौरान नकल करते पकड़ा गया था। इसके बाद स्कूल में उसके खिलाफ जुर्माने और रिस्ट्रिक्शन की कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन
Class 12 Student Dies Under Suspicious Circumstances After Allegedly Being Caught Cheating
12 के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : amar ujala

विस्तार

परिजनों का आरोप है कि छात्र की स्कूल में पिटाई भी की गई थी। घटना के बाद छात्र के जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है। थरियांव थाना क्षेत्र के मुरांव निवासी दिलीप द्विवेदी का बेटा तेजस उर्फ यशु शहर में एसपी आवास के सामने स्थित अपने मामा के घर रहता था। वह सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज, शिवपुरम में कक्षा 12-बी का छात्र था।

विज्ञापन

साइकिल से निकला, रास्ते में अचेत मिला

परिजनों के मुताबिक परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम के बाद बुधवार को छात्र साइकिल से विद्यालय से निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। कुछ समय बाद वह मलवां थाना क्षेत्र के सौंरा के पास अचेत अवस्था में मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के पास मिले विद्यालय के आईकार्ड के आधार पर पुलिस ने स्कूल प्रशासन से संपर्क किया और उसके परिजनों को सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और छात्र को उपचार के लिए अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज ले गए।

विज्ञापन

कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत

छात्र की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। मलवां थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि प्रथम दृष्टया छात्र के जहरीला पदार्थ खाने से मौत होने की आशंका है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed