फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Clash Over Leaking Gas Cylinder, Customer and Agency Staff Exchange Blows

Kanpur: गैस एजेंसी पर बवाल; लीकेज सिलेंडर बदलने को लेकर ग्राहक और कर्मचारियों में चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

Mon, 17 Aug 2026 02:06 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Mon, 17 Aug 2026 02:06 PM IST
सार

Kanpur News: नजीराबाद थाना क्षेत्र में लीकेज गैस सिलेंडर बदलने पहुंचे ग्राहक और भगवत गैस एजेंसी कर्मचारियों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि करीब 35 सेकेंड के वीडियो में दोनों पक्षों के बीच कई बार चप्पल और घूंसे चले।

विज्ञापन
Clash Over Leaking Gas Cylinder, Customer and Agency Staff Exchange Blows
ग्राहक से भिड़े एजेंसी कर्मचारी - फोटो : amar ujala

विस्तार

नजीराबाद थाना क्षेत्र स्थित भगवत गैस एजेंसी के बाहर लीकेज सिलेंडर बदलने को लेकर ग्राहक और एजेंसी कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महज 35 सेकेंड के भीतर करीब 14 बार चप्पल और घूंसे चलने का दावा किया जा रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लात-घूंसे और चप्पल चलाते साफ नजर आ रहे हैं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
Trending Videos

क्या है पूरा मामला?

पीड़ित ग्राहक के मुताबिक, उसने एक दिन पहले ही भगवत गैस एजेंसी से घरेलू गैस सिलेंडर लिया था। घर पहुंचने पर जब सिलेंडर चेक किया गया, तो उसमें लीकेज होने की जानकारी मिली। इसी शिकायत को लेकर वह तुरंत सिलेंडर बदलवाने के लिए एजेंसी पहुंचा था। आरोप है कि एजेंसी के कर्मचारियों ने सिलेंडर बदलने से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो

घटना के दौरान एजेंसी के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कर्मचारियों और ग्राहक के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट हो रही है। महज 35 सेकेंड के इस वीडियो में ताबड़तोड़ चप्पल और घूंसे चलते दिखाई दिए। हालांकि, मौके पर मौजूद कुछ समझदार लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को अलग किया। घटना के बाद ग्राहक ने एक अन्य वीडियो के जरिए सामने आकर एजेंसी कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन

पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले जाकर कराया समझौता

हंगामे और मारपीट की सूचना मिलते ही नजीराबाद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। इस संबंध में नजीराबाद थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों ने आपस में बातचीत कर समझौता कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed