{"_id":"58e54e794f1c1b4a3e5b78b2","slug":"clash-on-ram-navami-procession-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर बवाल में 50 के खिलाफ मुकदमा, हालात तनावपूर्ण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर बवाल में 50 के खिलाफ मुकदमा, हालात तनावपूर्ण
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 06 Apr 2017 07:29 PM IST
सार
अपने नेता की सिपाहियों से पिटाई पर उखड़े व्यापारी
विज्ञापन
डेमो
विस्तार
फतेहपुर में सिपाहियों की नासमझी से रामनवमी के जुलूस की वापसी में बवाल हो गया। इस मामले में दूसरे दिन 4 को नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओं के सिर में चोट लगने से वह घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
दरअसल, झूलूस को जिस रूट से आए थे, उसी रूट से वापस ले जाने की बात कहने पर पुलिसकर्मियों ने एक व्यापारी नेता को पीट दिया था। इससे गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। पुलिस ने भी लाठियां भांजी। बाद में पत्थरबाजी भी हुई।
विज्ञापन
Trending Videos
पत्थर लगने से सीओ हुए थे घायल
डेमो
पत्थर लगने से सीओ सदर घायल हो गए। उनके वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बाद में व्यापारियों ने कोतवाली पहुंचकर सिपाहियों के निलंबन की मांग शुरू कर दी। सूचना पाते ही कोतवाली पहुंचीं जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे और एसपी उमेश कुमार सिंह ने व्यापारियों से बात की, लेकिन व्यापारी पिटाई करने वाले वाले सिपाहियों को निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे। घटना सदर कोतवाली इलाके की है।
रात लगभग साढ़े 11 बजे पत्थरकटा से आने वाला जुलूस उसी रास्ते से वापस जाने लगा तो वहां पुलिसकर्मियों ने रोक दिया। इनका कहना था कि पत्थरकटा मुसलिम बहुल है और वहां पर फोर्स ज्यादा न होने से कोई अप्रिय घटना हो सकती है। इस पर व्यापारियों और जुलूस में शामिल लोगों ने कहा कि जब इसी मोहल्ले से आए हैं तो जाने में क्या हर्ज है।
बताया जाता है कि इसी बात पर कुछ सिपाहियों ने व्यापारी नेता सत्यभगवान गुप्ता की पिटाई कर दी थी। इसके बाद बवाल हो गया। सूचना पाकर पहुंचे सीओ सदर समर बहादुर सिंह ने भीड़ को समझाने की कोशिश की। इस दौरान एक पत्थर उनके सिर में जा लगा। फिलहाल कोतवाली में मौजूद व्यापारियों को समझाने की कोशिश की देर रात तक चलती रही।