{"_id":"6ac958d2d6a63506bd009778","slug":"civil-defence-volunteers-to-improve-traffic-and-assist-the-elderly-with-pensions-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1677871-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: यातायात सुधारेंगे सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक, बुजुर्गों को पेंशन में करेंगे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: यातायात सुधारेंगे सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक, बुजुर्गों को पेंशन में करेंगे मदद
विज्ञापन
कानपुर। सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक अब यातायात व्यवस्था सुधारने के साथ वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन संबंधी आवेदन कराने में मदद करेंगे। विद्यालयों में विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। शुक्रवार को सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सिविल डिफेंस की कार्यप्रणाली की समीक्षा की। उन्होंने स्वयंसेवकों को सामान्य दिनों में भी सक्रिय भूमिका निभाने और यातायात पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन आवेदन भरवाने और संबंधित कार्यालयों तक पहुंचाने में सहयोग करने को कहा। विभाग में रिक्त अवैतनिक पदों को जल्द भरने पर भी जोर दिया। चीफ वार्डेन राजीव सिंह ने मासिक प्रखंडीय बैठकों में क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्षों की भागीदारी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। उन्होंने रोगी समिति में स्वयंसेवकों को सदस्य नामित करने और बेहतर कार्य करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का सुझाव दिया। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ सिंह, उपनियंत्रक ममता रानी, सहायक उपनियंत्रक विमलेश कुमार यादव, अब्दुल सलाम जाफरी समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।