फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   civic amenities

18 दिन में दम तोड़ चुके हैं, 19 मरीज, वेंटिलेटर शोपीस

Sun, 02 May 2021 12:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
civic amenities
कानपुर देहात। कोरोना की दूसरी लहर जहां एक ओर लोगों को कहर बरपा रही है। वहीं दूसरी तरफ जिला अस्पताल कोविड एल-टू अस्पताल चालू होने के 18 दिन के अंदर 19 मरीज दम तोड़ चुके हैं और 14 गंभीर संक्रमितों को रेफर का पर्चा थमाया गया। जबकि एक साल से 14 वेंटिलेटर शोपीस बने हैं। 23 अप्रैल को अमर उजाला के मुद्दा उठाने पर अब जिम्मेदार अफसरों ने कागजी घोड़े दौड़ाने शुरू किए हैं।
विज्ञापन

पिछले साल कोरोना काल के दौरान शासन की ओर से जिला अस्पताल को 18 वेंटीलेटर उपलब्ध कराए गए थे पर जिला अस्पताल प्रबंधन ने सिर्फ चार वेंटिलेटर ही क्रियाशील किए। जबकि 14 वेंटिलेटर इंस्टाल कराने के बाद कमरे में धूल फांकने के लिए छोड़ दिए गए और इन्हें क्रियाशील कराने की किसी ने भी सुध नहीं ली। इस साल अप्रैल माह में कोरोना की दूसरी लहर आई तो तुरंत जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में आधी-अधूरी तैयारियों के बीच एल-टू अस्पताल संचालित कर दिया गया।
विज्ञापन

वाहवाही लूटने के लिए अफसरों ने पिछले साल के ही चार वेंटिलेटर क्रियाशील दिखाए। जबकि डीएम से सभी वेंटिलेटर चालू होने की बात कही। हर रोज कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ने पर वेंटिलेटर की जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य अधिकारियों की कलई खुलकर सामने आई। डीएम ने नाराजगी जताई तो कबाड़ हो रहे वेंटिलेटर फिर से क्रियाशील करने की कागजी लिखापढ़ी शुरू की गई है। वेंटिलेटर न मिलने से अब मरीजों को कानपुर नगर, सैफई सहित दूसरे जिले के अस्पतालों मेें रेफर किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि करोड़ों के उपकरण होने पर भी जरूरत के समय काम नहीं आ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 वेंटिलेटर क्रियाशील करने के लिए संबंधित कंपनियों को पत्र भेजा जा रहा है। प्रयास किया जाएगा कि जल्द वेंटिलेटर क्रियाशील हो सकें।
-डॉ एसपी सिंह प्रभारी सीएमएस जिला चिकित्सालय अकबरपुर
आंकड़ों पर एक नजर
-एल-टू अस्पताल क्रियाशील- 13 अप्रैल
-अब तक भर्ती कोविड मरीज- 52
-कुल मृत मरीज-19
-कुल रेफर मरीज-14
-कुल डिस्चार्ज मरीज-5
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed