फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   civic amenities

किसानों की फसलें उजाड़ रहे सूअर

Tue, 16 Mar 2021 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
civic amenities
खेत में घुसे सूअर। - फोटो : AKBARPUR
झींझक। कस्बे में छुट्टा सूअर किसानों की फसलें उजाड़ रहे हैं। मेहनत से लागत लगाकर तैयार फसलों की बर्बादी देखकर किसान परेशान हैं। समस्या से निजात के लिए कुछ किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

झींझक कस्बे में सूअर पालन करने वाले मनमानी कर रहे हैं। बाड़े में सूअरों को रखने के निर्देश हैं, लेकिन पालकों की अनदेखी से सूअर छुट्टा घूमते रहते हैं। पूरे दिन सूअर गंदगी में लोटते हैं। बस्ती में घूमकर गंदगी फैलाते हैं। इसके साथ ही झुंड के झुंड खेत में घुसकर गेहूं, आलू व अन्य फसलों को उजाड़ रहे हैं। आंखों के सामने फसलों को बर्बाद देख किसान परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन के नोटिस का भी सूअर पालकों पर कोई असर नहीं है। पालकों से भी शिकायत की, लेकिन बाड़े में सूअर नहीं रखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

रंजन कुशवाहा ने बताया कि सूअरों की समस्या के बारे में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया है। ईओ नगरपालिका झींझक रामअचल कुरील ने बताया कि सूअर पालकों को फिर से नोटिस जारी की जाएगा। पशुबाड़े में सूअर नहीं रखने पर पालकों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed