फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   civic

यात्रीगण ध्यान दें, सफर हुआ महंगा

Sat, 16 Apr 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
civic
कानपुर देहात। टोल टैक्स बढ़ने का असर रोडवेज बसों के किराये पर भी पड़ा है। बसों का सफर महंगा हो गया है। अब बस यात्रियों को यात्रा के लिए ज्यादा पैसे देने होंगे। इस तरह यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन

कानपुर-झांसी हाईवे के नवीपुर स्थित माती बस स्टेशन से लखनऊ, कानपुर, रनियां, रायपुर, बारा गांव, चिटिकपुर, सचेंडी सहित कई जगहों के लिए बस जाती है। हर रोज डिपो से 500 से ज्यादा सवारियां आती व जाती हैं। नए वित्तीय वर्ष 2022-23 में बारा टोल प्लाजा के दाम बढ़े तो रोडवेज ने भी किराया बढ़ा दिया है। अभी तक माती से लखनऊ आलमबाग जाने के लिए 176 रुपये एक सवारी का लगता था। अब यह बढ़कर 179 रुपये हो गया है। इसी तरह कानपुर की तरफ जाने वाले किराये में दो रुपये और दिल्ली जाने वाली बस के किराये में 20 रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि बढ़े हुए किराये की सूची अभी तक माती डिपो में नहीं लगाई गई है। इस वजह से यात्रियों व परिचालक के बीच विवाद होता रहता है। एआरएम सुदेश निगम ने बताया कि सभी टोल का टैक्स बढ़ाया गया है। उसी हिसाब से रोडवेज का भी किराया बढ़ा है।
विज्ञापन

चंदा देवी कहती हैं कि रोडवेज बस का किराया तो हमेशा बढ़ा दिया जाता है, लेकिन कभी विभाग के लोगों ने सुविधा पर ध्यान नहीं दिया है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। रितिका सिंह ने कहा कि आज हर कुछ महंगा हो चुका है। सिलेंडर से लेकर सब्जी में आग लगी हुई है। अब रोडवेज ने भी किराया बढ़ाकर अपनी कसर पूरी कर ली है। इस कारण अब सफर महंगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माती से अब यह होगा किराया (रुपये में)
स्थान नया किराया
बाराजोड़ 12
रनियां 31
पनकी 50
कानपुर 68
उन्नाव 104
नवाबगंज 128
लखनऊ 179
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed