{"_id":"67f826972b337cf7260b7f64","slug":"citys-shooters-won-11-medals-in-rifle-shooting-championship-kanpur-news-c-362-1-ka11003-121847-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के शूटर्स ने झटके 11 पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में शहर के शूटर्स ने झटके 11 पदक
विज्ञापन
राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ी।
- फोटो : अकादमी
कानपुर। प्रयागराज स्थित ईगल आई स्पोर्ट्स शूटिंग एकेडमी की ओर से चौथी ओपन राइफल शूटिंग चैंपियनशिप चार से छह अप्रैल तक हुई। इसमें शहर की द परफेक्ट राइफल शूटिंग एकेडमी के सात शूटर्स ने 11 पदक जीते।
चैंपियनशिप का शुभारंभ कैंट बोर्ड के सीईओ मो. समीर इस्लाम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। व्यक्तिगत स्पर्धा में अविरल निगम, तनिष्क श्रीवास्तव व श्रेया दीक्षित ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, शुभम दीक्षित ने रजत और रोहन कुमार ने कांस्य पदक पर कब्जा किया।
सीनियर वर्ग में अविरल, इमरान और शुभम ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग में तनिष्क, रुद्र व रोहन ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। पदक विजेताओं को आयोजक विजय चंदेल, फारुख सिद्दीकी व प्रयागराज के महापौर गणेश केसरवानी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
यह जानकारी एकेडमी के कोच व सचिव अमर निगम ने दी। उन्होंने बताया कि 13 से 16 अप्रैल तक जौनपुर में होने वाली 24वीं प्री स्टेट राइफल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए इन विजयी खिलाड़ियों के साथ पहले से चयनित 22 खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे। (संवाद)