{"_id":"6a4d680d51b488890000af3b","slug":"citys-meritorious-students-honored-at-aktu-convocation-ceremony-kanpur-news-c-12-1-knp1051-1579859-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: एकेटीयू के दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुए शहर के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: एकेटीयू के दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुए शहर के मेधावी
विज्ञापन
कानपुर। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के दीक्षांत समारोह में शहर के मेधावियों का सम्मान हुआ। उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। यह यूपीटीटीआई, एआईटीडी, पीएसआईटी, एमपीजीआई संस्थान के छात्र-छात्राएं हैं। समारोह में एआईटीडी के प्रोफेसर डॉ. मनीष सिंह राजपूत की पुस्तक का विमोचन हुआ।
दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने की। समारोह में 83 छात्रों को 84 पदक दिए गए। शहर स्थित पीएसआईटी के छात्रों को सर्वाधिक मेडल मिले। यूपीटीटीआई के बीटेक केमिस्ट्री के छात्र अनुराग मिश्रा, पीएसआईटी एमसीए के छात्र अनमोल गुप्ता और पीएआईटी की एमबीए की खुशी बाजपेई को स्वर्ण पदक से नवाजा गया।
वहीं महाराणा प्रताप कॉलेज ऑफ फार्मेसी की काव्या कर्ण, एआईटीडी के बीटेक इन केमिकल इंजीनियरिंग के राबिन, पीएसआईटी की बीटेक इन सीएस एआईएमएल की समृद्धि शर्मा और एक्सिस कॉलेज की बीटेक इन इलेक्टि्रकल इंजीनियरिंग की अर्पिता यादव, यूपीटीटीआई की बीटेक इन टेक्सटाइल केमिस्ट्री की अमिता अवस्थी और जागरण इंस्टीट्यूट की एमसीए की अर्पिता पांडे को रजत पदक से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
वहीं केआईटी के बीए फाइन आर्ट की साक्षी शुक्ला, यूपीटीटीआई के बीटेक टेक्सटाइल इंजीनियरिंग की स्मिता सिंह और पीएसआईटी के एमबीए की स्वाति सचान को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। दीक्षांत में डॉ. आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर दिव्यांगजन के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष सिंह राजपूत की पुस्तक फंडामेंटल ऑफ बायोएनालिटिकल तकनीक पुस्तक का विमोचन किया गया। राज्यपाल ने लेखक को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक जैव-विश्लेषणात्मक तकनीकों के क्षेत्र में शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी।