{"_id":"6a7cdad609593ab58e0af5ba","slug":"citys-daughters-hit-the-mark-for-medals-at-the-east-zone-shooting-championship-kanpur-news-c-362-1-ka11003-153935-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शहर की बेटियों ने ईस्ट जोन शूटिंग में लगाया पदकों पर निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शहर की बेटियों ने ईस्ट जोन शूटिंग में लगाया पदकों पर निशाना
विज्ञापन
कानपुर। शहर की बेटियों ने सीबीएसई ईस्ट जोन शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और रजत पदक पर निशाना लगाया है। यह प्रतियोगिता आठ से 11 अगस्त तक सुल्तानपुर में हुई। डीपीएस बर्रा की कक्षा नौ की छात्रा आराध्या ने अंडर-14 महिला वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया।
वहीं डीपीएस कल्याणपुर की कक्षा नौ की नीतिका शर्मा ने 10 मीटर एयर राइफल अंडर-17 महिला वर्ग में रजत पदक जीता। आराध्या विजन एंड रिफ्लेक्शन हाई परफॉर्मेंस राइफल शूटिंग अकादमी और नीतिका शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में प्रशिक्षण ले रही है।
अकादमी के कोच व सचिव मयंक खाड़े ने बताया कि आराध्या लगातार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। 48वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में भी चार पदक जीते थे। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर अकादमी की संयोजक संध्या देवी, डॉ. देवेंद्र सिंह, पैरा शूटिंग कोच मोहम्मद उमर, कोच अभय सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।