फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City sisters shine at the North Zone Canoeing and Kayaking Competition held in Chhattisgarh

Kanpur News: छत्तीसगढ़ में हुई नॉर्थ जोन कैनोइंग व कयाकिंग प्रतियोगिता में शहर की बहनों का कमाल

Sat, 20 Jun 2026 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
City sisters shine at the North Zone Canoeing and Kayaking Competition held in Chhattisgarh
कानपुर। नया रायपुर (अटल नगर) की सेंद झील में 15 जून को जोनल नेशनल (खेलो इंडिया) नॉर्थ जोन कैनोइंग व कयाकिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। शहर की दीया निषाद और उनकी बहन सुप्रीया निषाद ने पांच रजत व एक कांस्य पदक जीता। इस कामयाबी के साथ दोनों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। यह प्रतियोगिता जुलाई के दूसरे सप्ताह में होने की संभावना है।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में दीया निषाद ने जोड़ीदार रितिका कुमारी के साथ सीनियर वर्ग की सी-2 1000 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक, सी-2 500 मीटर में रजत पदक और सी-2 200 मीटर में रजत पदक जीता। सुप्रिया निषाद ने जूनियर वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए के-1 1000 मीटर, के-1 500 मीटर और के-1 200 मीटर स्पर्धाओं में तीन रजत पदक हासिल किए। संघ के पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed