फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City residents Garima and Tripti led the UP team to victory in the Under-23 T20 Women's Cricket Championship

Kanpur News: अंडर-23 टी-20 महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में शहर की गरिमा व तृप्ति ने यूपी टीम को दिलाई जीत

Tue, 25 Nov 2025 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
City residents Garima and Tripti led the UP team to victory in the Under-23 T20 Women's Cricket Championship
कानपुर। बीसीसीआई की अंडर-23 टी-20 महिला क्रिकेट चैंपियनशिप में सोमवार को यूपी ने कर्नाटक को पांच विकेट से हराया। यूपी की ओर से कानपुर की गरिमा यादव ने चार विकेट लिए तो बल्लेबाजी में तृप्ति सिंह ने 31 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।
विज्ञापन


सुल्तानपुर के गुरुग्राम मैदान पर खेले गए मैच में कर्नाटक की टीम यूपी की गेंदबाजी के आगे ज्यादा देर टिक न सकी और 19.4 ओवर में मात्र 77 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से मिथिला विनोद ने 18, नमिता ने 11 रन बनाए तो गेंदबाजी में कानपुर की गरिमा यादव ने 16 रन देकर चार विकेट, अर्चना देवी, संध्या, खुशी, भूमि सिंह ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन


वहीं यूपी की टीम ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 78 रन बनाकर मैच जीता। इसमें कानपुर की तृप्ति सिंह ने सर्वाधिक 31, भूमि सिंह ने 17 व संपदा दीक्षित ने 13 रन बनाए तो गेंदबाजी में बीजी तेजस्वनी व दीक्षा ने दो-दो, श्रीनीति पी राय ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही यूपी की टीम एक मैच में एक जीत के साथ चार अंक लेकर इलीट ग्रुप-सी में दूसरे स्थान पर है जबकि पहले स्थान पर तमिलनाडु की टीम है। अब यूपी का दूसरा मुकाबला 25 नवंबर को तमिलनाडु के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed