फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City players to showcase their skills at the India Open Darts.

Kanpur News: इंडिया ओपन डार्ट्स में शहर के खिलाड़ी दिखाएंगे जलवा

Fri, 03 Jul 2026 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
City players to showcase their skills at the India Open Darts.
कानपुर। देश में पहली बार हो रही इंडिया ओपन डार्ट्स चैंपियनशिप में शहर के साथ कई जिलों के खिलाड़ी जलवा दिखाएंगे। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 से 12 सितंबर को वर्ल्ड डार्ट फेडरेशन (डब्ल्यूडीएफ) की ओर से आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन


चैंपियनशिप में सीनियर पुरुष व महिला वर्ग के साथ जूनियर (18 वर्ष से कम), यूथ (23 वर्ष से कम) और पैरा (दिव्यांग) वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी उत्तर प्रदेश डार्ट्स संघ के सचिव अमन सचान ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन कोलकाता के होटल ललित में हो रहा है। जूनियर वर्ग में रायबरेली के आरुष सागर गुप्ता का चयन हुआ है। यूथ वर्ग में कानपुर के आर्यन साहू व काजल राजपूत, आगरा की कृतिका जैन, आशु वर्मा, दुर्गेश कुमार भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में कानपुर के शैलेश कुमार व राकेश महाबीर, अलीगढ़ के मोहम्मद यूनुस, गाजियाबाद के राम सिसोदिया, आगरा के निश्चय वर्मा व अंकुर गर्ग को टीम में स्थान मिला है। महिला वर्ग में उन्नाव की नेहा गौतम व महिमा गौतम, आगरा की निधि जैन व प्रीति कुमारी, गाजियाबाद की सोनाली यादव और गोरखपुर की कोमल शुक्ला देश की ओर से चुनौती पेश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पैरा वर्ग में बरेली के शोभित कुमार, रायबरेली के मनीष कुमार और प्रयागराज के दीपक त्रिपाठी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऑल इंडिया डार्ट्स संघ के सचिव प्रशांत साहू ने बताया कि इंडिया ओपन में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगोलिया में आयोजित होने वाली एशिया पैसिफिक डार्ट्स चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed