{"_id":"6ab9741d26472ae539023cab","slug":"city-players-shine-in-state-table-tennis-kanpur-news-c-362-1-ka11003-157490-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राज्य टेबल टेनिस में शहर के खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राज्य टेबल टेनिस में शहर के खिलाड़ियों ने बिखेरा जलवा
विज्ञापन
कानपुर। मुरादाबाद में 25 और 26 सितंबर तक चौथी यूपी स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता हुई। इसमें शहर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई वर्गों में पदक हासिल किए।
अंडर-13 वर्ग में अधिराज ने दमदार खेल दिखाते हुए उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं अंडर-11 वर्ग में भाव्या सिंह ने द्वितीय उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। पुरुष वर्ग में सत्यम गिरि गुप्ता और अद्वित गुप्ता ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। अंडर-17 में आशुतोष गुप्ता, अंडर-13 में देवर्षिका शुक्ला और अंडर-11 में हितांशी पोपतानी ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।अंडर-13 वर्ग में मानस पोपतानी प्री-क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे। उत्तर प्रदेश टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष संजीव पाठक, गीता टंडन कपूर, संजय टंडन, सुनील सिंह, रवि पोपतानी, सत्यम मिश्रा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।