फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City players hoisted the flag in the national ice skating competition

Kanpur News: राष्ट्रीय आइस स्केटिंग में शहर के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Wed, 15 Jul 2026 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
City players hoisted the flag in the national ice skating competition
कानपुर। राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में शहर के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। उन्होंने उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण, रजत, कांस्य समेत कुल आठ पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता स्पेशल ओलंपिक्स भारत के सहयोग से देहरादून में हुई।
विज्ञापन



टीम में शामिल शुभ आशीष ने 111 मीटर स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 333 मीटर दौड़ में कांस्य पदक हासिल किया। आदर्श मेहरोत्रा ने 111 मीटर में रजत और 222 मीटर में कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। बालिका वर्ग में रैना सिंह ने 111 मीटर स्पर्धा में रजत और 222 मीटर में कांस्य पदक अपने नाम किया। चेरी सिंह ने 333 मीटर में रजत और 500 मीटर में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश की पदक संख्या बढ़ाई। पार्थ खंडेलवाल ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


टीम की उपलब्धि पर कानपुर कैंटोनमेंट बोर्ड के मुख्य अधिशासी अधिकारी स्टीफन पीडी, संयुक्त मुख्य अधिशासी अधिकारी कल्लूल हजारिका, उपाध्यक्ष लखन लाल ओमर, कार्यालय अधीक्षक वंदना सिन्हा, प्रधानाचार्या डॉ. शिखा अग्रवाल, वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट सुब्रतो भद्रा, स्पेशल ओलंपिक्स भारत उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, एरिया स्पोर्ट्स डायरेक्टर संजीव दोहरे, स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर मनोज सिंह, इंद्र पाल ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षक सत्येंद्र सिंह यादव व खुशी वत्स को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed