{"_id":"5fc7e9c78ebc3e9bfe29ecec","slug":"city-news-dehat-news-knp597643042","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का प्रकाशन 6 दिसंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की मतदाता सूची का प्रकाशन 6 दिसंबर को
विज्ञापन
बिल्हौर। तहसील क्षेत्र के चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन और बिल्हौर की 215 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण संबंधी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इस सूची का प्रकाशन 6 दिसंबर को सभी ब्लाक कार्यालयों और तहसील स्थित चुनाव कार्यालय में किया जाएगा।
बुधवार को तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची पुनरीक्षण काम में लगे बीएलओ की एक विशेष बैठक हुई। इसमें बारी-बारी से बीएलओ ने अपनी-अपनी सूचियां सम्मिलित कीं। चुनाव में लगे अधिकारियों ने ऐसे बीएलओ को जल्द दस्तावेज सम्मिलित करने के आदेश जारी किए हैं। जिन्होंने अभी तक अभी अभिलेख कार्यालय में जमा नहीं किए हैं। तहसील बिल्हौर के निर्वाचन कार्यालय वीआरसी अभिषेक वर्मा ने बताया कि बिल्हौर ब्लाक की 68, चौबेपुर की 58, शिवराजपुर की 64 और ककवन ब्लाक की 25 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण काम पूर्ण कर लिया गया है। इसका प्रकाशन सभी विकास खंड कार्यालयों में 6 दिसंबर को होना है। इसी सूची के आधार पर आपत्तियां भी मांग कर उनका समाधान किया जाएगा।
उधर, मामले में बिल्हौर और ककवन के खंड विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची और परिसीमन संबंधी कार्य होने हैं, मतदाता सूची का प्रकाशन 6 दिसंबर का निश्चित है और परिसीमन संबंधी अभी कोई आदेश विभाग को नहीं मिला है आदेश मिलने पर बड़ी ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में विधि तरीके से काम आरंभ किया जाएगा।