फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   City Forest Park to be built in Maksudabad, forest in Chakeri

Kanpur News: मकसूदाबाद में सिटी फॉरेस्ट पार्क बनेगा, चकेरी में जंगल

Wed, 18 Feb 2026 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
City Forest Park to be built in Maksudabad, forest in Chakeri
कानपुर। शहर में लगातार बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने और जैव विविधता को बढ़ाने के उद्देश्य से कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) मकसूदाबाद में सिटी फॉरेस्ट विकसित करने की तैयारी में है। परियोजना के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इसमें कुल 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं, चकेरी के मवईयां में मियावाकी पद्धति से एक जंगल विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन


सिटी फॉरेस्ट की तैयारी केडीए ने मकसूदाबाद में 100 एकड़ भूमि पर नीम, गुलर, गुलमोहर, पाकड़, पीपल, जामुन, अर्जुन सहित 10 हजार से अधिक पौधे लगाने और उनकी तीन साल तक देखरेख के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। भूमि को हरा-भरा बनाकर पर्यावरण को बढ़ावा दिया जाएगा। टहलने के लिए ट्रैक और जैव विविधता को बढ़ाने के लिए विशेष क्षेत्र भी विकसित किए जाएंगे। वन निर्माण के लिए हाल ही में 80 बीघा जमीन से अवैध कब्जा हटाया गया है।
विज्ञापन

सिटी फॉरेस्ट में नागरिकों के मनोरंजन और सुविधा के लिए झील, बोटिंग, बच्चों के लिए खेल का मैदान, झूले, टॉय ट्रेन, पिकनिक स्पॉट, एडवेंचर जोन और कैंटीन जैसी व्यवस्थाएं की जाएंगी। दोनों परियोजनाओं की तकनीकी बिड 25 फरवरी को खुलेगी। चकेरी के मवईयां में मियावाकी पद्धति से जंगल विकसित कर शहतूत, मेहंदी, बेल, देशी गुलाब, शीशम सहित 20 हजार पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए ग्राम समाज की भूमि को केडीए के नाम कराया गया है। 76.91 लाख रुपये की लागत से इसे विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed