फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Citizenship Amendment Act 2019, live updates from up protest of samajwadi party

नागरिकता कानून के खिलाफ सड़कों पर उतरे सपाई, पुलिस से नोकझोंक के बाद कानपुर में 80 से अधिक गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2019 02:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 19 Dec 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
Citizenship Amendment Act 2019, live updates from up protest of samajwadi party
नागरिकता कानून के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा यूपी के विभिन्न जिलों में प्रदर्शन को लेकर पुलिस अलर्ट है। कानपुर समेत आसपास के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी कार्यालयों से लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


नागरिकता कानून के विरोध में कानपुर के शिक्षक पार्क और फूलबाग में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। पुलिस से नोकझोंक के बाद यहां 80 से अधिक सपाई गिरफ्तार गिए गए। 
विज्ञापन


चित्रकूट में नागरिकता कानून और महंगाई के विरोध में सपाइयों को प्रदर्शन करने से पुलिस ने रोक दिया। नाराज सपाइयों ने पुलिस से नोकझोंक के बाद गिरफ्तारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उन्नाव जिले में कलक्ट्रेट गेट के पास सपाइयों ने धरना दिया। जिले के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। बांदा जिले में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जालौन जिले में धरने के लिए जाते सपाइयों को पुलिस ने बल प्रयोग कर बीच रास्ते में रोक लिया। चौराहे पर सीओ और एसडीएम ने ज्ञापन लिया।

सीएए के विरोध में सपाइयों का प्रदर्शन, बट मारने का लगाया आरोप
फर्रुखाबाद में सीएए के विरोध में समाजवादी पार्टी के धरना प्रदर्शन के लिए पुलिस व प्रशासन पहले से ही सतर्क था। कलेक्ट्रेट में पुलिस व पीएसी लगाई गई। तिराहे चौराहों पर भी पुलिस की कड़ी मुस्तैदी रही। धरना प्रदर्शन के लिए सपाई डीआईओएस कार्यालय में एकत्र हुए।

सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुकी, राजेपुर ब्लॉक प्रमुख सुबोध यादव के नेतृत्व में सपाई कचहरी तिराहे पर पहुंचे। पुलिस ने सपाइयों को रोक लिया। इस बीच सपा नेता पुष्पेंद्र यादव ने पुलिस पर बट मारकर घायल कर देने का आरोप लगाया और हंगामा कर दिया। किसी तरह समझा कर मामला शांत किया गया। कलेक्ट्रेट गेट के बाहर सपाइयों ने धरना प्रदर्शन कर एडीएम विवेक श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा।

सपाइयों में दिखी गुटबाजी
सपा के धरना प्रदर्शन को लेकर पार्टी में ही दो गुट नजर आए। एक गुट का नेतृत्व जिलाध्यक्ष के अलावा ब्लॉक प्रमुख सुबोध यादव करते दिखे। जबकि दूसरे गुट का पूर्व राज्य मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के बेटे सचिन यादव नेतृत्व करते नज आए। दोनों गुटों ने अलग-अलग ज्ञापन एडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed