{"_id":"686984d58adf7abe8208f97f","slug":"cisce-now-students-will-get-health-report-card-kanpur-news-c-12-1-knp1033-1176113-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआईएससीई : अब छात्रों को मिलेगा स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआईएससीई : अब छात्रों को मिलेगा स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड
विज्ञापन
कानपुर। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) अब हर छात्र की सेहत की निगरानी करेगा। शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ अब प्रत्येक छात्र का स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड ने एक्टिव सीआईएससीई कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें सभी स्कूलों को शामिल होना अनिवार्य किया गया है।
बच्चों को सेहतमंद रखने के लिए बोर्ड ने अनूठी पहल की है। इसके लिए सभी स्कूलों को पत्र जारी किया गया है। बोर्ड 15 जुलाई को शारीरिक स्वास्थ्य और फिटनेस मूल्यांकन पोर्टल लॉन्च करेगा।
इसमें हर स्कूल को कक्षा एक से लेकर 12 तक के छात्रों के स्वास्थ्य का पूरा डाटा अपलोड करना होगा। इसमें उनका नाम, उम्र, कक्षा, ऊंचाई, आहार, जीवनशैली का ब्योरा देना होगा। पोर्टल में छात्रों का पंजीकरण 30 सितंबर तक करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
डाटा मिलने के बाद बोर्ड की ओर से स्वास्थ्य संबंधी पाठ्यक्रम छात्रों को दिया जाएगा। वहीं, स्कूल के खेल शिक्षकों को भी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से बच्चों के स्वास्थ्य के संबंध में प्रशिक्षित किया जाएगा।
बोर्ड के अनुसार एक्टिव सीआईएससीई का मुख्य उद्देश्य छात्रों को सक्रिय जीवनशैली की ओर बढ़ाना और खेलों के प्रति जागरूक करना है। स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से छात्रों के ग्रेड चेक होंगे। कम ग्रेड मिलने पर छात्रों और उनके अभिभावकों को सचेत भी किया जाएगा।
शीलिंग हाउस स्कूल की प्रधानाचार्य वनिता मेहरोत्रा ने बताया कि बोर्ड छात्रों की सेहत को लेकर बेहद गंभीर है। छात्रों के स्वास्थ्य का पूरा डाटा अपलोड करने का आदेश आया है। सभी स्कूलों के छात्रों को इसमें पंजीकृत कराना है। निश्चित ही इससे छात्रों के स्वास्थ्य की निगरानी हो सकेगी। सेहत अच्छी रहेगी तो छात्र शैक्षिक गतिविधियों में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।