{"_id":"6a8b5d5b435ea87fef072e2e","slug":"cindrella-and-priyanuj-win-titles-at-national-table-tennis-kanpur-news-c-362-1-ka11003-154849-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: राष्ट्रीय टेबल टेनिस में सिंड्रेला और प्रियानुज ने जीते खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: राष्ट्रीय टेबल टेनिस में सिंड्रेला और प्रियानुज ने जीते खिताब
विज्ञापन
कानपुर। द स्पोर्ट्स हब में चल रही यूटीटी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंतिम दिन रविवार को फाइनल मुकाबले हुए। यूथ अंडर-19 का खिताब पश्चिम बंगाल की सिंड्रेला दास और रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के प्रियानुज भट्टाचार्य के नाम रहा।
अंडर-19 बालिका के फाइनल में सिंड्रेला दास ने अनन्या को 4-1 से शिकस्त दी। सिंड्रेला ने 11-8, 10-12, 11-8, 11-9 और 11-4 से मुकाबला अपने नाम किया। अनन्या ने दूसरे गेम में 12-10 की जीत के साथ मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन सिंड्रेला ने इसके बाद लगातार तीन गेम जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया। बालक वर्ग का फाइनल सात गेम तक चला और बेहद रोमांचक रहा। प्रियानुज भट्टाचार्य ने तमिलनाडु के पीबी अभिनंदन को 4-3 से हराया। प्रियानुज ने 9-11, 11-5, 11-3, 8-11, 21-23, 11-4 और 11-7 से जीत दर्ज की। पांचवें गेम में 21-23 का स्कोर मुकाबले का सबसे रोमांचक मोड़ रहा। समापन समारोह में कॉमनवेल्थ टेबल टेनिस फेडरेशन के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला, चेयरमैन विवेक कोहली और सचिव एमपी सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। यूपीटीटीए चेयरमैन संजीव पाठक, सचिव अरुण बनर्जी, एन गणेशन, एनके लहरी, गीता टंडन कपूर, संजय टंडन, अनिल गुप्ता, अजय मेहरोत्रा समेत अन्य मौजूद रहे।