फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chromium found in the blood of people of Kanpur Kanpur Dehat and Fatehpur mercury also found in blood of many

UP: कानपुर, देहात और फतेहपुर के लोगों के खून में मिला क्रोमियम, कई के ब्लड में पारा भी…दी सिर्फ मल्टी विटामिन

Sat, 05 Jul 2025 06:06 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 05 Jul 2025 06:06 AM IST
सार

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि शरीर में क्रोमियम और मर्करी की बढ़ी हुई मात्रा नर्व खराब होने लगती हैं। स्किन कैंसर भी हो सकता है। क्रोमियम शरीर में खून बनाना कम कर देता है। लिवर और किडनी फेल हो जाती है। ब्रेन के लिए भी खतरनाक होता है।

विज्ञापन
Chromium found in the blood of people of Kanpur Kanpur Dehat and Fatehpur mercury also found in blood of many
सांकेतिक - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर, कानपुर देहात और फतेहपुर के औद्योगिक क्षेत्रों के पास रहने वाले लोगों के खून में क्रोमियम और मर्करी जैसे खतरनाक तत्व पाए गए हैं। कानपुर में 328 लोगों में क्रोमियम और 12 लोगों में मर्करी मिला। देहात में 64 लोगों में क्रोमियम और पांच लोगों में मर्करी मिला है। फतेहपुर में एक महिला में मानक से 45 गुना अधिक क्रोमियम मिला पर अधिकारियों में उसे केवल मल्टी विटामिन देकर औपचारिकता पूरी कर ली। इन दोनों तत्वों से किडनी व लिवर फेल होने का खतरा होता है।

विज्ञापन

23 और 24 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कानपुर में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया, रूमा, जाजमऊ, तेजाब मिल कैंपस, राखी मंडी और नरैयाखेड़ा में लोगों के शरीर में जांच के लिए नमूने लिए थे। पहले दिन 177 और दूसरे दिन 154 लोगों के नमूने लिए गए थे। एसीएमओ डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि शरीर में क्रोमियम 1.4 और मर्करी 20 माइक्रॉन ग्राम/एमएल से ज्यादा शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है। इसके पहले स्वास्थ्य विभाग ने 2019 में राखी मंडी, जाजमऊ, पनकी इंडस्ट्रियल एरिया, रूमा और तेजाब मिल कैंपस में 44 लोगों के नमूने लिए थे।

विज्ञापन

फेल हो जाती है लिवर और किडनी
इनमें 16 में क्रोमियम की मात्रा ज्यादा मिली थी। इस बार नरैया खेड़ा में भी लोगों के खून की जांच की गई, जिसमें सभी में क्रोमियम पाया गया। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. विशाल गुप्ता ने बताया कि शरीर में क्रोमियम और मर्करी की बढ़ी हुई मात्रा नर्व खराब होने लगती हैं। स्किन कैंसर भी हो सकता है। क्रोमियम शरीर में खून बनाना कम कर देता है। लिवर और किडनी फेल हो जाती है। ब्रेन के लिए भी खतरनाक होता है। मर्करी एक जहरीली भारी धातु है, जिसकी ज्यादा मात्रा शरीर के लिए हानिकारक होती है।

विज्ञापन

देहात में 20 में मानक से अधिक मिला क्रोमियम
कानपुर देहात में रनियां के खानचंद्रपुर में क्रोमियम डंप रहने की वजह से भूजल दूषित हुआ था। मई में यहां 64 ग्रामीणों के सैंपल लिए गए थे। जांच में सभी 64 लोगों में क्रोमियम और पांच में मर्करी पाया गया है। 20 लोगों में मानक से अधिक क्रोमियम मिला है। सीएमओ डॉ. एके सिंह के अनुसार फिलहाल किसी भी ग्रामीण में स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं है।

विज्ञापन

फतेहपुर को लेकर एनजीटी सख्त
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) को सौंपी गई स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार फतेहपुर जिले के गोधरौली, आशापुर, बनियनखेड़ा और अभयपुर गांवों के कई लोगों के खून में क्रोमियम की मात्रा कई गुना अधिक है। गोधरौली गांव की एक महिला के रक्त में क्रोमियम की मात्रा 46.5 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली है। यह मानक से करीब 45 गुना है। एनजीटी ने इस पर सख्त रुख अपनाया है। जिले में अभी तक लगे शिविरों में कुल 49 के रक्त नमूने लिए गए थे। इनमें से 47 लोग क्रोमियम से प्रभावित पाए गए, जबकि तीन में मर्करी की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed