{"_id":"6acbcdd84ac49020da0416b6","slug":"chitrakoot-woman-shot-dead-after-complaining-about-molestation-of-her-niece-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: भतीजी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने घर में घुसकर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: भतीजी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर महिला की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने घर में घुसकर की फायरिंग
Sun, 11 Oct 2026 11:28 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 11 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
मऊ थानाक्षेत्र के एक गांव में भतीजी से छेड़छाड़ की शिकायत करने पर आरोपी ने रविवार रात उसके घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से पीड़िता की चाची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी मऊ से प्रयागराज रेफर किया गया है। आरोपी शनिवार को जमानत पर छूटा था। उधर, देर रात आरोपी ने अपनी गर्दन में गोली मार ली। उसे भी प्रयागराज रेफर किया गया।
एक गांव निवासी दलित महिला ने शनिवार को तहरीर देकर आरोप लगाए थे कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ गांव के श्याम आधार मिश्रा ने छेड़छाड़ की है। पुलिस ने छेड़छाड़, पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। इससे शनिवार को उसे जमानत मिल गई थी।
आरोप है कि जमानत पर छूटने के बाद युवक रविवार रात करीब 9:30 बजे असलहा लेकर पीड़िता के घर में घुस गया और कई राउंड फायरिंग की। गोली लगने से पीड़िता के चाचा-चाची जमीन पर गिर पड़े। आवाज सुनकर अन्य लोग दौड़े, तब तक आरोपी भाग गया। इस दौरान चाची की मौत हो गई। थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह, सीओ फहद अली और एसपी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों से जानकारी ली। एसपी ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
परिजन ने पुलिस पर लापरवाही और घटना की लीपापोती करने का आरोप लगाया है। कहा कि गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी का शांतिभंग में चालान कर उसे छोड़ दिया। हल्का दरोगा पर आरोपी से मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है।