{"_id":"69cb7af68ad45fb76a073bbb","slug":"chitrakoot-two-children-drown-in-bagai-river-tragedy-occurs-due-to-misjudgment-of-depth-police-investigation-2026-03-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: बागै नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, गहराई का अंदाजा न लगने से हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: बागै नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, गहराई का अंदाजा न लगने से हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 31 Mar 2026 01:12 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:12 PM IST
सार
Chitrakoot News: पहाड़ी क्षेत्र में बागै नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। गहराई का अंदाजा न होने के कारण दोनों हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
सीएचसी में लगी परिजनों और ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के सकरौली मजरा केयूटरा पुरवा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बागै नदी के चकरेही घाट पर नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए।
विज्ञापन
सुबह करीब नौ बजे शिवम राजपूत (9) पुत्र नवल और आशीष राजपूत (10) पुत्र गोविंद नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस
इस हृदय विदारक घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और हर आंख नम थी। पुलिस ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि शवों को नदी से निकालने के बाद पंचनामा कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।