{"_id":"5ea6fac68ebc3e908f686108","slug":"chitrakoot-troubled-by-the-chaos-the-priest-locked-the-temple-and-handed-over-the-key-to-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में ताला लगाकर पुलिस को सौंपी चाभी, अराजकतत्वों से परेशान पुजारी ने उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में ताला लगाकर पुलिस को सौंपी चाभी, अराजकतत्वों से परेशान पुजारी ने उठाया कदम
Mon, 27 Apr 2020 10:35 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले के मारकुंडी थानाक्षेत्र के टिकरिया गांव के एक मंदिर परिसर मेें आए दिन अराजकतत्वों के एकत्र होने से परेशान पुजारी ने मंदिर में तालाबंदी कर चाभी पुलिस को सौंप दी है। आरोप है कि नशेबाज युवक लॉकडाउन के दौरान मंदिर में ताला बंद होने पर उसे खोलने का दबाव बनाते हैं।
साथ ही अपशब्दों का प्रयोग करते हैं। मारकुंडी थानाक्षेत्र स्थित पुष्करिणी सरोवर आश्रम के पुजारी विनोद पुरी ने सोमवार की सुबह मंदिर परिसर में तालाबंदी कर दी। इसके बाद चाभी लेकर थाने पहुंच गए। थाना प्रभारी रविप्रकाश को चाभियां देकर कहा कि अब मंदिर की देखरेख पुलिस करे।
यह सुनकर पुलिसकर्मी चौंक पड़े। पुजारी ने बताया कि कुछ लोग आए दिन मंदिर परिसर में आते हैं और नशा करने के बाद अभद्रता करते हैं। ग्रामीणों से अपशब्द कहते हैं। मंदिर में जबरन घुसने का प्रयास करते हैं। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मंदिर में पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने पुजारी को भरोसा दिया कि अराजकतत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के चार घंटे बाद फिर पुजारी ने मंदिर की चाभियां ले ली हैं। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली।