फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Sudden panic for help at Ramghat pilgrims get trapped in floodwaters SDRF prompt action saves lives

Chitrakoot: रामघाट पर अचानक मची चीख-पुकार, बाढ़ में फंसे श्रद्धालु, SDRF की तत्परता ने बचाई जान; ये था मामला

Fri, 12 Jun 2026 10:35 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 12 Jun 2026 10:35 AM IST
सार

Chitrakoot News: रामघाट पर बाढ़ आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान एसडीआरएफ टीम ने डूबते श्रद्धालुओं को बचाने का सफल पूर्वाभ्यास किया और लोगों को अफवाहों से बचने की सलाह दी।

विज्ञापन
Chitrakoot Sudden panic for help at Ramghat pilgrims get trapped in floodwaters SDRF prompt action saves lives
- फोटो : amar ujala

विस्तार

धर्मनगरी चित्रकूट के रामघाट पर कुछ श्रद्धालु स्नान करने गए थे। पिछले कई दिनों से हो रही मूसलाधार वर्षा से अचानक वहां पर बाढ़ आ जाती है और दो श्रद्धालु उसमें फंस जाते हैं और डूबने लगते हैं। यह देख अन्य साथी शोर-शराबा करते हैं। इस पर शोरगुल को सुनकर फौरन एसडीआरएफ टीम पहुंचती है और कुछ ही समय में वहां पर एंबुलेंस भी पहुंच जाती है।

विज्ञापन

यह देख लोग सकते में आ जाते हैं। मालूमात करने पर पता चलता है कि धर्मनगरी के रामघाट पर संभावित बाढ़ आपदा से निपटने का मॉकडि्रल हो रहा। तब कहीं जाकर लोग चैन की सांस लेते हैं। आनन फानन टीम ने फंसे लोगों को सकुशल बाहर निकाला और उनका फौरीतौर पर उपचार किया। पूर्वाभ्यास सफल रहने पर टीम गदगद दिखी।

विज्ञापन





किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें
जनपद प्रशासन ने सभी नगरवासियों और श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन और संबंधित विभागों के साथ पूर्ण सहयोग करें। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की हिदायत दी गई है। इस पूर्वाभ्यास अभ्यास में अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) चंद्रशेखर, तहसीलदार सदर के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, पुलिस बल, आपदा राहत दल और अन्य संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed