चित्रकूट: ‘रात का अंधेरा और तेज बहाव’, एसडीआरएफ-होमगार्ड का रेस्क्यू, 15 घंटे में 180 लोगों को सुरक्षित निकाला
Chitrakoot News: चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ और होमगार्ड की संयुक्त टीम ने रविवार को 15 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 180 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों में एसडीआरएफ और होमगार्ड की संयुक्त टीम ने रविवार को 15 घंटे तक लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब 180 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। टीम ने मझगवां से लेकर चित्रकूट तक कई जगहों पर जान जोखिम में डालकर रेस्क्यू किया।
टीम सुबह आठ बजे रवाना हुई थी। मझगवां थाना क्षेत्र में थाने से 500 मीटर पीछे तेज बहाव के कारण एक किमी के दायरे में 8-10 घरों के लोग फंस गए थे। कंट्रोल रूम सतना और जिला सेनानी के निर्देश पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक चले ऑपरेशन में 20 लोगों और पानी में बंधे दो मवेशियों को बचाया गया।
रात 10 बजे तक करीब 150 लोगों को निकाला गया
इसके बाद पेंड्रा पुल के पास बाढ़ में फंसे दो ट्रक ड्राइवरों को लाइव जैकेट और रस्सी के सहारे निकाला गया। पेंड्रा में चित्रकूट मार्ग बंद होने से टीम कोठी-सिंहपुर-कालिंजर होते हुए शाम 5:30 बजे चित्रकूट पहुंची। चित्रकूट में बस स्टैंड के पीछे की बस्ती में सबसे बड़ा ऑपरेशन चला, जहां रात 10 बजे तक करीब 150 लोगों को निकाला गया।
चित्रकूट थाना परिसर में स्टैंड-बाय पर है टीम
इसके बाद भारतघाट में पर्यटक बंगले के सामने एक मकान में फंसे 10 लोगों को रात 11 बजे तक रेस्क्यू किया गया। इस पूरे अभियान में कंपनी कमांडर अमित कुमार पटेल के नेतृत्व में एसडीआरएफ के जवानों ने लगातार बोट चलाई, जबकि होमगार्ड जवानों ने बोट उतारने-चढ़ाने और लोगों को संभालने में सहयोग किया। फिलहाल टीम चित्रकूट थाना परिसर में स्टैंड-बाय पर है।