फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Road Accident Heavy collision between truck and Bolero on highway six dead and five injured

Chitrakoot Road Accident: हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की भीषण टक्कर, छह की मौत और पांच घायल, CM योगी ने जताया शोक

Fri, 06 Dec 2024 09:46 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 06 Dec 2024 09:46 AM IST
सार

Chitrakoot News: रैपुरा थाना क्षेत्र के हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Chitrakoot Road Accident Heavy collision between truck and Bolero on highway six dead and five injured
,chitrakoot road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में हाईवे पर ट्रक और बोलेरो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में सुबह लगभग साढ़े पांच बजे रायपुरा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक और प्रयागराज से आ रही बोलेरो की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

छह की मौत और पांच घायल
हादसे में नन्हे (65), हरिराम (45), मोहन (45), रामू (45), मांगना (65) और रामस्वरूप यादव की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, छतरपुर निवासी जमुना (42) पुत्र कामता, फुला (40) पत्नी जमुना, राज अहिरवार (18) पुत्र जमुना, आकाश (15) पुत्र जमुना और  एक अज्ञात घायल हो गए।

गंभीर घायलों को प्रयागराज रेफर किया
घायलों को प्रयागराज रेफर किया गया है। हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा और पुलिस अधीक्षक अरुण सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायलों से मिलने जिला अस्पताल भी गए। एसपी अरुण सिंह ने बताया कि ट्रक और बोलेरा की टक्कर में छह की मौत हो गई है। पांच घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है।

विज्ञापन

बोलेरो में 11 सवारियां बैठीं थीं
पांच घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है।  उन्होंने आगे बताया कि बोलेरो प्रयागराज से आ रही थी, जबकि ट्रक रायपुरा से आ रहा था। बोलेरो में 11 लोग सवार थे। हादसे में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

सीएम योगी ने जताया दुख
चित्रकूट में हुए भीषण सड़क हादसे का सीएम योगी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही, अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था करवाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed