फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitrakoot Questions were raised on the working style of BJP government in meeting of the Saint Committee

UP: संत समिति की बैठक में भाजपा सरकार की कार्यशैली पर उठे सवाल, महंत ने सपा-बसपा के शासन को लेकर कही ये बात

Wed, 15 Oct 2025 02:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 Oct 2025 02:22 PM IST
सार

Chitrakoot News: भारत मंदिर के महंत दिव्य जीवनदास ने संत समिति की बैठक में भाजपा की प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आक्रोश जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि सनातनी सरकार होने के बावजूद धार्मिक आयोजनों में संत-महंतों को बुलाया नहीं जाता।

विज्ञापन
Chitrakoot Questions were raised on the working style of BJP government in meeting of the Saint Committee
धार्मिक आयोजनों की अनदेखी से संत समिति में आक्रोश - फोटो : amar ujala

विस्तार

चित्रकूट जिले में संत समिति की एक बैठक में भारत मंदिर के महंत दिव्य जीवनदास ने भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इस बात पर गहरा आक्रोश जाहिर किया कि चित्रकूट में होने वाले धार्मिक आयोजनों अथवा कार्यक्रमों की सूचना संत-महंतों को नहीं दी जाती है। महंत दिव्य जीवनदास ने कहा कि समाजवादी पार्टी और बसपा के शासनकाल में भी ऐसे आयोजनों में सभी संत महंतों को बुलाया जाता था।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि आज भाजपा की सरकार है, जो खुद को सनातनी सरकार होने का दावा करती है, लेकिन विडंबना यह है कि इसी शासनकाल में उन्हें धार्मिक कार्यक्रमों में नहीं बुलाया जाता। महंत ने इस पूरी अनदेखी के लिए शासन और प्रशासन की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। संत समिति ने मांग की है कि भविष्य में होने वाले सभी धार्मिक और सरकारी आयोजनों में स्थानीय संतों को उचित मान-सम्मान के साथ बुलाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed