{"_id":"61b3933d224059667b3201ce","slug":"chitrakoot-palledar-died-after-falling-from-a-tractor-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: पल्लेदार की ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: पल्लेदार की ट्रैक्टर ट्रॉली से गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 10 Dec 2021 11:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले में कर्वी स्थित गोदाम से ट्रैक्टर ट्रॉली में कोटे का गल्ला लेकर जाते समय पल्लेदार की गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि उसे ले जाने वाले ठेकेदार ने हादसे की पहले जानकारी नहीं दी। इससे मामला संदिग्ध लग रहा है।
भरतकूप थाना क्षेत्र के टिटिहरा गांव में यह दुर्घटना हुई। कोतवाली कर्वी क्षेत्र के मरजादपुर गांव का कुलदीप (26) पल्लेदारी का काम करता था। बृहस्पतिवार की देर शाम टिटिहरा गांव के कोटे का गल्ला ट्रैक्टर ट्राली में लेकर जा रहे थे।
अचानक रामकिशोर ट्रैक्टर से गिर गया। चालक व मौजूद लोगों ने आनन-फानन सीएचसी शिवरामपुर ले गए। गंभीर दशा के चलते डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
भरतकूप थाना प्रभारी ने घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई है। मृतक के ममरे भाई संतोष ने आरोप लगाया कि भाई को गोदाम में काम करने वाले ले गए थे। घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। फोनकर बताया कि अस्पताल आ जाओ, दुर्घटना हुई है। जब अस्पताल पहुंचे तो भाई की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना पर आशंका जताई है।