{"_id":"6a326ab5c454b42f38005cfb","slug":"chitrakoot-man-ends-life-by-jumping-in-front-of-train-dispute-with-his-wife-body-identified-via-gamchha-2026-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पत्नी से हुआ था विवाद, गमछे से हुई शव की शिनाख्त, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पत्नी से हुआ था विवाद, गमछे से हुई शव की शिनाख्त, जांच शुरू
Wed, 17 Jun 2026 03:07 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 17 Jun 2026 03:07 PM IST
सार
Chitrakoot News: सदर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने पत्नी से विवाद और जेवर बेचने की कलह के बाद ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और रोते बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी के टिकुरा मंदाकिनी पुल के पास सोमवार की रात को एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर लिया। परिजनों ने कपड़े से उसकी पहचान की है। पुलिस कार्रवाई में जुटी है। शंकर बाजार के गोकुलपुरी निवासी कुसुम देवी ने बताया कि उसके पति महेश निषाद (28) रात करीब आठ बजे शराब के नशे में घर पहुंचे, तो उसने दरवाजा नहीं खोला।
विज्ञापन
इससे नाराज होकर पति गमछा व बनियान में ही कहीं चले गए। इसके बाद रात भर घर नहीं लौटे। मंगलवार की देर शाम को पति के गायब होने की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। तब पुलिस ने एक शव के बारे में जानकारी दी। पति के गमछा से पहचान की है कि शव उसके पति का है।
विज्ञापन
विवाद के बाद ट्रेन से कट कर खुदकुशी की
बताया कि पति ने करीब एक सप्ताह पहले उसके कुछ जेवर भी बेच दिया था। इससे विवाद हुआ था। बताया कि आठ साल पहले शादी हुई थी। अभी बच्चे नहीं थे। उसके दो भाई भुख्खन, सुरेश निषाद व एक बहन है। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया शराब के नशे में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने ट्रेन से कट कर खुदकुशी की है।