फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot jail case, 18 teams of 207 policemen raided, many suspicious materials recovered

चित्रकूट जेल प्रकरण: 207 पुलिसकर्मी...18 टीमें, गुप्त अभियान की नहीं लगी भनक, बरामद हुई कई संदिग्ध सामग्रियां

Tue, 28 Feb 2023 10:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 28 Feb 2023 10:06 PM IST
सार

विधायक अब्बास अंसारी और उनकी पत्नी निखत अंसारी के मामले में पुलिस ने बड़ी छापेमारी की कार्रवाई की है। इसके लिए पहली बार पूरे मंडल के 208 पुलिसकर्मियों की 18 टीमें बनाई गईं।

विज्ञापन
Chitrakoot jail case, 18 teams of 207 policemen raided, many suspicious materials recovered
निखत अंसारी, अब्बास अंसारी और मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में जेल प्रकरण में पहली बार जिले में एक साथ पूरे मंडल की पुलिस टीम ने अलग-अगल टुकड़ियों में बंटकर पूरे प्रदेश के कई जिलों में छापेमारी की। इसमें चित्रकूट के अलावा बांदा, बस्ती, गाजीपुर और लखनऊ आदि शामिल हैं।

विज्ञापन

डॉन माफिया मुख्तार अंसारी के पैतृक गांव भी पुलिस टीम पहुंची थी। कई जगह पुलिस टीम को मामले में बड़ी सफलता भी मिली। इस छापेमारी के दौरान कई जगह संदिग्ध लोग भनक लगने पर भाग निकले हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी वृंदा शुक्ला ने भी इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूरे मंडल चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर व महोबा जिले से अतिरिक्त पुलिस फोर्स की कुल 208 पुलिस कर्मियों की टीमें बनाकर सभी को चिहिंत संदिग्धों की फोटो व उनके घर प्रतिष्ठानों के पते देकर रवाना किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुफिया तरीके से चला ऑपरेशन
यह ऑपरेशन डीआईजी विपिन शुक्ला व एसपी चित्रकूट के अलावा एसआईटी व एसटीएफ की मदद से बेहद खुफिया तरीके से चलाया गया। बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के पैतृक गांव गाजीपुर स्थित मकान में पुलिस टीम पहुंची लेकिन वहां कुछ खास नहीं मिला।

नियाज के भाई के नाम पर 10 लाख की एफडी
इसके बाद उनके चालक गाजीपुर के रेवतीपुर निवासी नियाज अंसारी के घर जांच टीम ने छापा डाला। यहां से एसबीआई की चेकबुक से चार चेक कटी मिलीं। इसका परिजन कोई हिसाब या नाम नहीं बता पाए। नियाज के भाई के नाम दस लाख रुपये की एफडी मिली।

परिजन नहीं दे सके पूरा हिसाब
यह रुपया कहां से आया इसका भी हिसाब नहीं मिला। चार लाख रुपये कैश मिले और यह कैसे घर में हैं, इसका भी परिजनों ने कोई हिसाब नहीं दिया। नियाज के खाते से पांच ऑनलाइन 50 हजार रुपयों का ट्रांजक्शन की पर्ची मिली है। इसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा एक नई स्कार्पियो मिली है। इसे कहां से खरीदा गया और रुपया किसने दिया यह सब जांच शुरु कर दी गई है।

नवनीत ने पहुंचाए थे रुपये
प्रापर्टी डीलर नवनीत सचान की गिरफ्तारी मामले में एसपी ने बताया कि रिमांड के दौरान निखत व नियाज समेत पहले पकड़े गए सपा नेता फराज से मिली जानकारी के अनुसार उसे पकड़ा गया है। इसका जेल में कैंटीन में खादय सामग्री सप्लाई का काम होने से आना जाना था। जेल अधिकारियों को डेढ़ लाख रुपये कैश पहुंचाने के आरोप हैं। इसी आधार पर पकड़ा गया है।

यह है मामला
चित्रकूट जिला जेल में 10 फरवरी को डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला ने लखनऊ से मिली सूचना के आधार पर छापा डाला था। वहां से बंदी विधायक अब्बास अंसारी से गैर कानूनी तरीके से मिलते हुए उसकी पत्नी निखत बानो व उसके चालक नियाज को पकड़ा था। उसके कब्जे से विदेशी मुद्रा समेत कई मोबाइल व अन्य सामग्री बरामद हुई थी।

11 फरवरी को दोनों को जेल भेजा गया था। 17 फरवरी को दोनों को पुलिस ने रिमांड पर लिया था। अब दोनों जेल में हैं। इसी बीच 20 फरवरी को मददगार सपा नेता फराज खान व दूसरे नवनीत सचान को 24 फरवरी को पुलिस ने पकड़कर लखनऊ जेल भेजा है। इसी मामले में जेल अधीक्षक, जेलर, डिप्टी जेलर व कई वार्डर कुल 8 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। यह सब निलंबित भी चल  रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed