{"_id":"5e9f24238ebc3e9068717d91","slug":"chitrakoot-home-guard-returned-home-from-duty-deteriorated-falling-while-going-to-toilet-death","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: ड्यूटी से लौटे होमगार्ड की बिगड़ी तबियत, शौच के लिए जाते वक्त गिरकर मौत, घर में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: ड्यूटी से लौटे होमगार्ड की बिगड़ी तबियत, शौच के लिए जाते वक्त गिरकर मौत, घर में मचा हड़कंप
Wed, 22 Apr 2020 12:00 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 22 Apr 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव में डयूटी कर लौटे होमगार्ड की घर में अचानक तबियत बिगड़ गई। शाम को जब वह शौच क्रिया के लिए गए तो रास्ते में ही अचानक गिरकर बेहोश हो गए। कुछ देर में ही उसकी मौत हो गई।
होमगार्ड गजराज प्रजापति (52) के पुत्र रामविलास ने बताया कि उसके पिता की भरतकूप थाना क्षेत्र के भारतपुर गांव में डयूटी लगी थी। सोमवार की नाइट डयूटी के बाद मंगलवार की दोपहर को घर लौटने के बाद खाना खाकर सो गए थे।

परिजनों ने बताया शाम लगभग पांच बजे जब वह उठे तो कहने लगे कि तबियत खराब महसूस हो रही है। कुछ देर बाद वह शौच क्रिया के लिए निकले तो शौचालय के पास ही गिरकर बेहोश हो गए। यह देखकर परिजनों में हडकंप मच गया।
आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। मृतक के दो पुत्र हैं। परिजनों के अनुसार होमगार्ड की पहले भी कई बार तबियत खराब हुई थी।
प्राइवेट डाक्टर के अनुसार हार्ट अटैक से मौत की संभावना है लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही इसकी सही जानकारी होगी। सीओ रजनीश कुमार यादव ने बताया कि उन्हें इस मामले की अभी जानकारी नहीं है। संबधित थाने से सूचना मांगी गई है।