फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Gramodaya University student commits suicide

Chitrakoot: ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्र ने की खुदकुशी, इस बात से था परेशान

Sat, 30 Mar 2024 09:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Mar 2024 09:47 PM IST
सार

Chitrakoot News: महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Chitrakoot: Gramodaya University student commits suicide
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले के खोही में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के बीएससी छात्र ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सतना जिले के खरगौन निवासी बीएसएसी एग्रीकल्चर के द्वितीय सेमेस्टर का छात्र महादेश जमारे गुप्त गोदावरी के पास स्थित वीरेंद्र पटेल के घर में किराए पर कमरा लेकर रहता था।

विज्ञापन


उसने कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इसकी खबर विश्वविद्यालय के छात्रों को मिली तो वह भी घटनास्थल पर पहुंंचे। पुलिस ने परिजनों को बुलाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सतना भेजा गया है। थाना प्रभारी पंकज शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। यदि कोई किसी के खिलाफ तहरीर देता है तो इस मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


मारपीट में पूछताछ पर परेशान था छात्र
विश्वविद्यालय के कुछ छात्राओं ने बताया कि महादेश जमारे का विवाद कृषि संकाय के कुछ छात्रों से हो गया था। शिकायत मिलने पर एक शिक्षक ने छात्र से पूछताछ की थी। उसी से महादेश परेशान रहता था। इसी के चलते उसने खुदकुशी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed