{"_id":"5f131b30a9864577e44cc6fb","slug":"chitrakoot-family-became-an-obstacle-in-marriage-lover-couple-comes-sucuide","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: एक साथ जी न सके तो मौत को लगाया गले, प्रेमिका खाया जगर और प्रेमी फांसी पर झूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: एक साथ जी न सके तो मौत को लगाया गले, प्रेमिका खाया जगर और प्रेमी फांसी पर झूला
Sun, 19 Jul 2020 03:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 19 Jul 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट के शिवरामपुर में अलग होने से परिजनों के शादी के लिए राजी न होने पर प्रेमी युगल ने जान दे दी। पहले बुधवार को प्रेमिका ने जहर खाया। शुक्रवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस खबर पर शनिवार को प्रेमी ने जीजा के घर जाकर फांसी लगा ली।
शिवरामपुर पुलिस चौकी कस्बे के बसंत लाल दुबे का बेटा मोगली उर्फ राहुल (24) कस्बे में कोल्डड्रिंक और जनरल स्टोर की दुकान चलाता था। यहीं की शोभा रैकवार (21) से मोगली का कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शोभा गया प्रसाद महाविद्यालय में बीए में पढ़ती थी। दो साल से परिजनों ने पढ़ाई बंद करा दी थी।
दोनों शादी करना चाहते थे। इससे इनके परिवारों में अनबन थी। चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि किसी विवाद या शादी न हो पाने से क्षुब्ध होकर युवती ने 15 जुलाई की रात को घर में जहर पी लिया था। इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को नहीं दी थी। परिजन बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल ले गए थे।
विज्ञापन
इसके बाद निजी अस्पताल चले गए। शुक्रवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन यहां से चुपचाप शव घर ले आए। इसी बीच कुछ लोगों ने पुलिस को जानकारी दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार की सुबह प्रेमिका की मौत की खबर पर मोगली उर्फ राहुल दुबे ने जीजा वेदप्रकाश निवासी चितरागोकुलपुर के कमरे में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। मोगली दो भाइयों में छोटा था। मृतका भी अपने परिवार में सबसे छोटी थी। पुलिस से युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
दूसरी जगह शादी तय होने से बिछुड़ने का था भय
इलाकाई लोगों के मुताबिक युवक व युवती की शादी के पक्ष में कोई भी परिवार नहीं था। युवती की शादी कहीं और तय हो रही थी। युवक की शादी परिजनों ने दूसरी जगह तय कर दी थी। इससे दोनों को बिछुड़ने का डर था। वहीं युवती के परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक ने ही 15 जुलाई को जहर लाकर दिया था। चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्हें नहीं है।