Chitrakoot Donkey Fair: मेले में फिल्मी सितारों की धूम…37,000 में बिका शाहरुख खान, ठेकेदारों ने कही ये बात
Chitrakoot News: दीपोत्सव मेले में मंदाकिनी तट पर नयागांव क्षेत्र में गधा मेला लगा है। इस साल शाहरुख खान नाम का गधा 37,000 में बिका है। ठेकेदार ने बताया कि औरंगजेब के समय से चला आ रहा यह मेला अब विलुप्त होने की कगार पर है।
विस्तार
बता दें कि दीपोत्सव मेले में मंदाकिनी तट पर नयागांव क्षेत्र में गधा मेला लगा है। यहां दूर-दराज से व्यापारी गधे खरीदने और बेचने आए हैं। गधों का कारोबार करने वालों ने बताया कि मेले में गधों और खच्चरों की ब्रिकी और खरीद के लिए उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, बिहार से व्यापारी आते हैं।
औरंगजेब ने गधा मेला लगवाया था
गधा विक्रेता ने बताया कि मेला की शुरुआत मुगल काल में हुई। मुगल शासक औरंगजेब ने जब प्रभु श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट में चढ़ाई की थी। रामघाट स्थित शिव मंदिर में राजाधिराज मत्तगजेंद्र नाथ के शिवलिंग को तोड़ता चाहता था। इस कारण पूरी सेना बीमार पड़ गई थी। सैन्य बल गधों और खच्चरों की कमी पूरा करने लिए औरंगजेब ने यहां गधा मेला लगवाया था।