फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Dead bodies of lover couple found hanging in the forest

Chitrakoot: जंगल में फंदे से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, दो दिन पहले घर से बिना बताए निकल गए थे दोनों

Wed, 04 Jan 2023 09:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Jan 2023 09:56 PM IST
सार

यूपी के चित्रकूट जिले में प्रेमी युगल की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Chitrakoot: Dead bodies of lover couple found hanging in the forest
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले की यूपीएपी की सीमा क्षेत्र के बरौंधा के भुईआन जंगल में प्रेमी युगल का शव पेड़ पर लटका मिला। जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई। पुलिस टीम ने शिनाख्त के बाद परिजनों को जानकारी दी। दोनों परिवार में कोहराम मचा है। प्रथम दृष्टया माना गया है कि दोनों के परिजन एक ही बिरादरी के होने के बाद भी शादी करने को राजी नहीं थे

विज्ञापन


इससे दोनों ने मिलकर खुदकुशी कर ली है। मध्य प्रदेश के सतना जिला अंतर्गत बरौंधा थाने के तेलई चुआ निवासी प्रेमी शिव कुमार गोंड (24) व  प्रेमिका शिवकन्या गोंड (19 ) सोमवार से घरों से गायब थे। इस मामले को लेकर मृतक युवती के परिजनों ने मंगलवार को बरौंधा थाने में उसके गायब होने की जानकारी भी दी थी।
विज्ञापन


इसमें युवक पर युवती को ले जाने का शक जताया था। बुधवार की शाम को जब एक चरवाहा भुईआन जंगल से मवेशी चरा कर लौट रहा था तब एक पेड़ में प्रेमी युगल का शव लटकता मिला। जिस पर उसने गांव में जानकारी दी। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचे लेकिन दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बार बरौंधा थानाध्यक्ष आशीष धुर्वे टीम के साथ जंगल पहुंचे। मृतकों के पास मिले मोबाइल व कागज के आधार पर शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। दोनों के परिजन मौके पर पहुंचे तो शवों की शिनाख्त हुई। इसके बाद पुलिस ने शवों का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए मझगवां भेजा है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रेमी व प्रेमिका का तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। एक ही गांव व एक ही बिरादरी के होने के बाद भी इसका विरोध परिजन करते थे। प्रेमी युगल खुद को एक न हो पाने की संभावना को लेकर मौका पाकर दोनों घर से चले गए थे। थानाध्यक्ष आशीष धुर्वे ने बताया कि मृतकों के परिजनों ने इस मामले में अभी किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दिया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed