फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Car overturned, two including inspector Died

चित्रकूट में भीषण सड़क हादसा: साइकिल सवार को बचाने में पलटी कार, दरोगा समेत दो की मौत

Thu, 13 Jul 2023 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 13 Jul 2023 08:08 PM IST
सार

यूपी के चित्रकूट जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। साइकिल सवार को बचाने में कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दरोगा समेत दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Chitrakoot: Car overturned, two including inspector Died
दरोगा की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही गांव के पास हाईवे पर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। कार चला रहे दरोगा की अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी होते ही पुलिस विभाग के आला अफसर अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन


प्रयागराज जिले के थाना सोरांव के सेवइथ गांव निवासी दरोगा श्यामप्रकाश (35) बांदा के अतर्रा थाना क्षेत्र की महुटा चौकी के प्रभारी थे। वह गुरुवार को कार से प्रयागराज से महुटा जा रहे थे। रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही गांव के पास सामने से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन से बचने के लिए कार को नियंत्रित किया। इसी दौरान सामने साइकिल सवार भी आ गया। उसे बचाने के लिए ब्रेक लगाई तो कार पलट गई और साइकिल सवार बसिला गांव के अतरौली रैपुरा निवासी रामशेखन (52) की मौके पर मौत हो गई थी।

विज्ञापन

आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीणों ने किसी तरह कार में फंसे दरोगा को बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। यहां डाॅक्टर ने दरोगा को मृत घोषित कर दिया। हादसे का शिकार रामशेखन साइकिल में गुब्बारे लगाकर लालापुर आश्रम में लगे मेले में बेचने जा रहा था।

दरोगा श्यामप्रकाश तीन भाई थे। वह बांदा जिले के महुटा चौकी इंचार्ज थे। उनके एक पुत्र है। पत्नी सीमा भास्कर का रो-रोकर बेहाल है। घटना की जानकारी होते ही बांदा व चित्रकूट के पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। दरोगा की पत्नी और बच्चे को ढांढ़स बंधाया। पोस्टमार्टम के बाद दरोगा के शव को लेकर पुलिस टीम बांदा पुलिस लाइन रवाना हुई। वहां उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया जाएगा। उधर, मृतक मजदूर के पुत्र जगराज ने बताया कि वह तीर्थ क्षेत्र में साइकिल से गुब्बारे बेचने का काम करते थे। उनके दो पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। पत्नी मतलेश देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed