फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: body of a youth was found naked near the railway track

Chitrakoot: युवक का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, नशे में उत्पात मचाने पर थाने ले गई थी पुलिस

Mon, 15 Jul 2024 05:26 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Jul 2024 05:26 PM IST
सार

जालौन के बाद चित्रकूट में पुलिस अभिरक्षा में होने के बाद युवक की मौत का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Chitrakoot: body of a youth was found naked near the railway track
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में संदिग्ध परिस्तिथियो में युवक का रेलवे ट्रैक किनारे नग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र के आर्य नगर कस्बे का है। युवक के शरीर पर चोट के निशान हैं। बताया जा रहा है कि मोहर्रम के जलूस में शराब के नशे में उत्पात मचाने पर पुलिस युवक को थाने ले गई थी। मृतक युवक के पुलिस अभिरक्षा में होने के बाद रेलवे ट्रैक में शव मिलने से पुलिस पर सवाल खड़े हुए। पीड़ित परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा लिखने की मांग को लेकर कस्बे में परिजनों ने जाल लगाया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी समेत चार निलंबित
मानिकपुर कस्बे के आर्य नगर निवासी अंशू की मौत के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाने में जाकर सभी की क्लास ली। मृतक के भाई राकेश ने बताया कि मानिकपुर थाने के प्रभारी समेत मौजूद सभी दरोगा व सिपाहियों ने उसके भाई को पीटा इससे उसकी मौत हो गई। फोन पर बातचीत में मानिकपुर के दरोगा ने बताया था कि उसके भाई को सुबह छोड़ा जाएगा। इसी आधार पर प्रभारी विनोद शुक्ला समेत डयूटी पर मौजूद सभी दरोगा व सिपाहियों के खिलाफ धारा 127(2), 103 (1) व 238 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम जांच के आधार पर थाना प्रभारी विनोद शुक्ला, हेड कांस्टबिल वीर सिंह, कांस्टेबल प्रमोद पासवान व अंकित राजपूत को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed