Chitrakoot Accident: ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, दो युवकों की मौत और दो गंभीर घायल, रेफर
Chitrakoot News: रैपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह ट्रक और पिकअप की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हैं। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक सड़क किनारे पलट गया और पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विस्तार
चित्रकूट जिले के रैपुरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह देंउधा गांव के मैकीपुर मोड के पास ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर लगने के बाद ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में दो युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप में डीजे लदा था।
हादसे में पिकअप में सवार चार लोग घायल हुए थे। इनमें देवरा निवासी कमलेश (40) पुत्र देशराज और ललित (20) पुत्र चंदन रैदास शामिल थे। इसके अलावा, रामचंद्र उर्फ लल्लू (22) और मऊ थाना क्षेत्र के छिबलहा निवासी राज कुमार (25) पुत्र भूपत भी घायल हुए। सभी घायलों को सीएचसी ले जाया गया।
दो को जिला अस्पताल रेफर किया
वहां चिकित्सकों ने रामचंद्र उर्फ लल्लू और राज कुमार को मृत घोषित कर दिया। कमलेश और ललित की हालत बेहद नाजुक बनी हुई थी। इसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक भी पलट गया। जांच की जा रही है।